कल ज्ञान दीप में सजेगी शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य की महफ़िल

कल ज्ञान दीप में सजेगी शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य की महफ़िल

कल ज्ञान दीप में सजेगी शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य की महफ़िल

’आरंभ- 3’ के तहत आरती श्रीवास्तव देंगी कथक नृत्य की प्रस्तुति

tomorrow-aarti-srivastava-will-perform-kathak-dance-in-gyan-deep Syed Javed Ali मण्डला - जिला पर्यटन सवंर्धन परिषद तथा रजा फाऊंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में ’आरंभ-3’ श्रृंखला के तहत् शास्त्रीय नृत्य कत्थक का आयोजन किया गया है। 27 नवम्बर को ज्ञानदीप इंग्लिश मीडियम हायर सेकण्डरी स्कूल में शाम 7 बजे से नृत्यांगना आरती श्रीवास्तव द्वारा कथक नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा। आरती श्रीवास्तव 10 वर्ष की आयु से कथक नृत्य की परंपरागत शिक्षा प्राप्त कर रही है। आरती ने गुरू सुश्री प्रेरणा श्रीमाली के मार्गदर्शन में दिल्ली कत्थक केन्द्र से पोस्ट डिप्लोमा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया है इसके साथ खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय से कत्थक नृत्य में एमए भी किया है। आरती ने भारत के बड़े शहरों में अपने नृत्य कौशल की आकर्षक प्रस्तुति दी है। उन्होंने अगरतला, चंडीगढ़, भोपाल, औरंगाबाद, जयपुर तथा भुवनेश्वर में एकल प्रस्तुतियाँ दी हैं। जिला प्रशासन द्वारा समस्त नगर वासियों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शास्त्रीय प्रस्तुति का आनंद लें।