Airtel 5G टेस्ट:30 सेकंड के अंदर ही पूरी फाइल डाउनलोड
मुंबई
देश की जानी-मानी नेटवर्क प्रोवाइडर कंपनी Airtel ने बताया कि उसने हैदराबाद शहर में 5G का टेस्ट पूरा कर लिया है। स्पेक्ट्रम शेयरिंग के डायनामिक मॉडल का इस्तेमाल करके एक ही स्पेक्ट्रम के साथ 4जी और 5जी दोनों को ऑपरेट करके यह टेस्ट पूरा किया गया है। इसने नेटवर्क के सभी 3 डोमेन जैसे रेडियो, कोर और ट्रांसपोर्ट में नेटवर्क प्रोवाइडर की क्षमता को भी दिखाया है।
NSA नेटवर्क टेक्नोलॉजी के जरिए 1800 MHz बैंड में एयरटेल के उपलब्ध स्पेक्ट्रम के इस्तेमाल पर यह संभव हुआ था। हैदराबाद में एयरटेल के टेस्ट नेटवर्क से इंटरनेट की तेज क्षमता के बारे में पता चला है। इसमें यह साफ देखा जा सकता है कि कैसे 5G नेटवर्क बेहद तेजी के साथ काम करता है। इंटरनेट पहले के मुकाबले काफी तेज चला।
इस टेस्ट से क्या पता चला: जब नेटवर्क की स्पीड की टेस्टिंग की जा रही थी तो 5G स्पीड ठीक चल रही थी। इस दौरान डाउनलोड स्पीड 310 Mbps तक रही और अपलोड स्पीड 65 Mbps तक रही। 5G के लॉन्चिंग के वक्त कहा गया था कि इसकी स्पीड एमबी में न रहकर जीबी में रहेगी, लेकिन फिलहाल ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला।
वहीं अगर वर्तमान स्थिति और डिवाइस के देखते हए बात की जाए तो यह ठीक-ठाक है। इस दौरान स्पीड टेस्ट से 5 इंटरनेट की जानकारी सामने आई है। इस दौरान स्पीड की जानकारी प्राप्त करने के लिए एक जीबी की फाइल को डाउनलोड किया गया था जो कि 30 सेकंड के अंदर ही पूरी डाउनलोड हो गई थी। यह 5 जी का शानदार टेस्ट था, जिससे यह साफ हुआ कि नई टेक्नोलॉजी किस प्रकार तेजी से काम कर रही है।
bhavtarini.com@gmail.com 