सकवाह पहुॅची बापू विचार संदेश यात्रा
यात्रा में गूँज रही रघुपति राघव राजाराम की धुन
Syed Javed Ali
मण्डला- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती 2 अक्टूबर से निकली बापू संदेश यात्रा लगातार जारी है। समूचे जिले का भ्रमण कर यह पदयात्रा 14 नवम्बर को समाप्त होगी। महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के साथ ही संचार क्रांति व पंचायतों राज्य के जनक पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की 75 वीं जयंती भी मनाई जा रही हैं। महात्मा गांधी ने आजादी की लड़ाई की अगुवाई कर पूरे देश को सत्य अहिंसा सर्वधर्म सद्भाव के साथ-साथ समग्र स्वच्छता ग्राम स्वराज एवं सत्ता के विकेन्द्रीकरण पर जोर दिया और यही कारण है दुनिया का सबसे बड़ा लोक तांत्रिक देश भारत हैं । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी विचार जनजागरण संदेश पदयात्रा में रघुपति राघव राजाराम के भजन के साथ ग्रामीणों को बापू का संदेश देते 16 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से भानपुर से सकवाह के लिए रवाना हुई। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय सिंह परिहार, बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा, कार्यक्रम के संयोजक राजेन्द्र राजपूत, पदयात्रा प्रभारी कमल सिंह मरावी ने बापू संदेश पदयात्रा एवं म.प्र. की कमलनाथ सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को ग्रामीणजनों तक 2 अक्टूबर से लगातार पहुॅचाी रहे हैं आगे सभा को संबोधित करते हुये कहा प्रदेश सरकार गरीबों को समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। वह गरीबों की समस्याओं को दूर कर उनके जीवन स्तर को ऊॅचा उठाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ताकि गरीब परिवार अपनी मूल भूत आवश्यकताओं को पूरा कर एक सुखद जीवन व्यतीत कर सकें । मध्यप्रदेश में खाद्य सरक्षा दाल वितरण योजना प्रारंभ। प्रदेश के एक करोड़ 17 लाख परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली से प्रतिमाह 4 किलो दाल का वितरण। उचित मूल्य की दुकानों पर साप्ताहिक जाॅच व्यवस्था शुरू। बापू संदेश यात्रा में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय सिंह परिहार, बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा, पदयात्रा संयोजक वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र राजपूत, पदयात्रा प्रभारी कमल सिंह मरावी, अमित शुक्ला, ब्लाक अध्यक्ष समीर राठौर, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, दीपेश बाजपेयी, अरविन्द कुशराम, अमर माण्डवे, देवेन्द्र दीक्षित, जयसिंह मरावी, रानू हरदहा, राजेश्वरी मनोटिया, मनीष मिश्रा, मुकेश श्रीवास्तव, मिन्टू सुहाने, रघुवीर अग्निहोत्री, सरपंच पंचम करचाम, कृष्णा पट्टा, जगत सैया, अशोक पट्टा, जनपद सदस्य सुखलाल मरावी, डाॅं.अकेलेश्वर, बाबूदास पड़वार, पवन बैरागी, ईश्वर धारवैया, रमेश धरवैया सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।