कोरोना संकट के बीच बेजोस की दौलत में 57 अरब डॉलर का इजाफा

कोरोना संकट के बीच बेजोस की दौलत में 57 अरब डॉलर का इजाफा

अपने ही पुराने रेकॉर्ड को तोड़ दिया

नई दिल्ली, जेफ बेजोस ने तोड़ा अपना ही रेकॉर्ड, 6 महीने में 57 अरब डॉलर बढ़ी दौलत दुनिया के सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस लगातार और अमीर होते जा रहे हैं। कोरोना संकट के बीच ई-कॉमर्स कारोबार लगातार फल-फूल रहा है, जिससे उनकी कमाई लगातार बढ़ती जा रही है। ऐमजॉन के बॉस जेफ बेजोस की दौलत में फिर से उछाल आया और उन्होंने अपने ही पुराने रेकॉर्ड को तोड़ दिया। 172 अरब डॉलर हुई बेजोस की संपत्ति  बुधवार को ऐमजॉन के शेयर में 4 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई, जिससे बेजोस की संपत्ति बढ़कर 172 अरब डॉलर पर पहुंच गई। यह उनके पुराने रेकॉर्ड से चार अरब डॉलर ज्यादा है। इससे पहले 4 सितंबर 2018 को उनकी कुल संपत्ति 168 अरब डॉलर पहुंच गई थी जो अब तक का रेकॉर्ड था। बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी अब दुनिया की दूसरी सबसे अमीर महिला ऐमजॉन के शेयर में तेजी के कारण बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी अब दुनिया की दूसरी सबसे अमीर महिला बन गईं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स में मैकेंजी अब 12वें नंबर पर आ गई हैं। उनकी कुल संपत्ति 57 अरब डॉलर है। ऐमजॉन की 4 फीसदी हिस्सेदारी मैकेंजी के पास बेजोस और मैकेंजी का विश्व में सबसे महंगा तलाक हुआ था। बेजोस ने करीब 20 फीसदी संपत्ति मैकेंजी को दिया था। मैकेंजी के पास ऐमजॉन की 4 फीसदी हिस्सेदारी है। बेजोस की ऐमजॉन में 11 फीसदी हिस्सेदारी जेफ बेजोस के पास ऐमजॉन की कुल 11 फीसदी हिस्सेदारी है। इस साल उनकी कुल संपत्ति में 57 अरब डॉलर का उछाल आया है।