Bigg Boss 13 में अपनी एंट्री पर जरीन खान बोलीं, मैं खुश हूं

Bigg Boss 13 में अपनी एंट्री पर जरीन खान बोलीं, मैं खुश हूं

अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी रिलीज़ के लिए तैयार फिल्म 'भारत' के प्रमोशन में जुटे हैं, लेकिन छोटे परदे में भी उनके सबसे विवादित शो की जमकर चर्चा शुरू हो गई है। तमाम टीवी सितारों का नाम सामने आया है, जो बिग बॉस के घर में जाने वाले हैं। सलमान खान के साथ फिल्म 'वीर' से फिल्मों में एंट्री करने वाली बॉलिवुड अभिनेत्री जरीन खान को लेकर भी खबर आई कि वह इस साल बिग बॉस 13 में प्रतियोगी होंगी।

बिग बॉस 13 के घर में मेहमान बनकर जाने की खबरों पर खुद जरीन का जवाब सामने आया है। जरीन का कहना है कि वह खुद के घर में जानें की खबर को सुनकर खुश हैं। ऐक्ट्रेस ने अपने सोशल हैंडल ट्विटर के जरिए अपना स्टेटमेंट जारी किया है। जरीन ने लिखा, 'मैं ऐसी खबरें पढ़कर खुश हो रही हूं, जिनसे मैं खुद ही अनजान हूं। मेरे बिग बॉस 13 में हिस्सा लेने वाली खबरें बिल्कुल झूठी हैं।'

जरीन खान जल्दी ही फिल्म 'हम भी अकेले तुम भी अकेले' में दिखाई देने वाली हैं। यह फिल्म अभी शूटिंग स्टेज में है। फिल्म का कुछ हिस्सा हाल ही में दिल्ली में शूट किया गया था। यह फिल्म 2019 के अंत तक या फिर साल 2020 तक सिनेमाघरों में पहुंचने वाली है। सलमान इस समय धुंआ-धार ढंग से 'भारत' के प्रमोशन में जुटे हैं। 'भारत में सलमान के अलावा कटरीना कैफ, तब्बू, सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ और दिशा पाटनी भी हैं। यह फिल्म ईद के मौके पर यानी कल देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।