भारत के स्वाभिमान को जागृत करने का काम भाजपा सरकार ने किया - विनोद गोंटिया

भारत के स्वाभिमान को जागृत करने का काम भाजपा सरकार ने किया - विनोद गोंटिया

भारत के स्वाभिमान को जागृत करने का काम भाजपा सरकार ने किया - विनोद गोंटिया

राज्यसभा सांसद श्रीमती संपतिया उइके ने किया दो दिवसीय भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ

bjp-government-did-the-work-to-awaken-indias-self-respect-vinod-gontia Syed Javed Ali मंडला - भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल के प्रशिक्षण वर्ग में आत्मनिर्भर भारत अभियान के विषय पर अपना सम्बोधन प्रदान करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभागीय प्रशिक्षण प्रभारी विनोद गोटिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रमाणिकता के साथ निरंतर चलते हुए राष्ट्र के विकास में अपना अहम योगदान दिया है। परमाणु परीक्षण कर भारत के स्वाभिमान को जागृत करने का काम भाजपा सरकार ने ही किया। पहले हम दुनिया के सबसे बड़े शस्त्र खरीदने वाले देशों में शुमार थे लेकिन अब देश में ही सैन्य उपकरणों शस्त्रों के निर्माण का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। तेजस जैसे शौर्य का प्रतीक विमान का समय पर निर्माण व परीक्षण कर सेना को समर्पित किया गया। आज देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा को लेकर मोदी सरकार ने सख्त कदम उठाया है। श्री गोटिया ने कहा की आने वाले समय में देश प्रत्येक क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा। हम लोकल फॉर ग्लोबल की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। प्रशिक्षण वर्ग में राज्यसभा सांसद श्रीमती संपतिया उइके ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास और विकास की यात्रा का विस्तृत रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि कार्यकर्ता को अपने इतिहास और विपरीत परिस्थितियों में भी हमारे संगठन शिल्पीओं द्वारा किए गए प्रयासों के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी को शिखर तक पहुंचाने के सफर को हमेशा ध्यान रखकर निरंतर हमें काम करने की आवश्यकता है। भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान कार्यों एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद दर्शन के सिद्धांत को रेखांकित किया। श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, के संकल्प के साथ राष्ट्र के विकास एवं जन जन की सेवा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार व संगठन अपना योगदान दे रही है। सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग पर जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर शैलेश मिश्रा हमारी कार्य पद्धति एवं संगठन संरचना विषय पर श्री पारस इसरानी ने विषय रखे। प्रशिक्षण वर्ग में सत्रों की अध्यक्षता राजेश पाठक, प्रहलाद ठाकुर, नलिन हूंका, श्रीमती सीमा मरावी, लच्छी उयके ने किया। भारतीय जनता पार्टी मंडल ग्रामीण मंडल के प्रशिक्षण वर्ग के पहले दिन राज्यसभा सांसद श्रीमती सम्पतिया उयके विधायक देवसिंह सैयाम जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी भी प्रशिक्षार्थी के रूप में शामिल हुए।