महाकालेश्वर की भस्म आरती में सम्मिलित हुए वित्त आयोग अध्यक्ष और अन्य सदस्य

महाकालेश्वर की भस्म आरती में सम्मिलित हुए वित्त आयोग अध्यक्ष और अन्य सदस्य
brijesh parmar उज्जैन, 15वें केंद्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री एन.के. सिंह और अन्य सदस्य श्री अजय नारायण झा, श्री अशोक लाहिड़ी, श्री रमेश चंद्र, श्री मुखमीत सिंह, श्री धीरेंद्र झा, श्री रवि कोटा, श्री गोपाल प्रसाद, श्री सुशांत, श्री अवतार चंद और श्री नीतिश सैनी सपरिवार भगवान महाकालेश्वर की भस्म आरती में सम्मिलित हुए। श्री सिंह और अन्य सदस्यों ने भगवान महाकालेश्वर का अभिषेक और पूजन-अर्चन भी किया।