कलेक्टर ने की राजस्व अधिकारियों की समीक्षा

कलेक्टर ने की राजस्व अधिकारियों की समीक्षा

कलेक्टर ने की राजस्व अधिकारियों की समीक्षा

लंबित मामलों को जल्द से जल्द निराकृत करने दिए निर्देश

collector-took-a-review-meeting-with-revenue-officials Syed Sikandar Ali मण्डला - राजस्व अधिकारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर जगदीश चन्द्र जटिया ने निर्देश दिए कि राजस्व संबंधी लंबित मामलों को जल्द से जल्द निराकृत करें। किसी भी मामले को लंबित रखने के बजाय उसका समय सीमा में नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करें। बैठक में अपर कलेक्टर मनोज ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर व्हीके कर्ण, एसडीएम सहित अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री जटिया ने निर्देशित किया कि राजस्व अधिकारी अपना प्रदर्शन सुधारते हुए मासिक लक्ष्य को पूरा करें। बँटवारा, नामांतरण एवं सीमांकन के प्रकरणों का निर्धारित समयावधि में निराकरण किया जाए। इसी प्रकार कलेक्ट्रेट कार्यालय में भी लंबित प्रकरणों के निराकरण की पहल की जाए। जिस स्तर पर भी इन प्रकरणांे को लंबित रखा जाता है उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। प्रयास किया जाए कि आवेदकों को समय सीमा में उनके प्रकरणों का नियमानुसार निराकरण मिल सके। उन्होंने कहा कि 16 फरवरी को होने वाली राजस्व लोक अदालत के संबंध में आवश्यक तैयारी रखी जाए। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक के कार्यों की सतत समीक्षा की जाए तथा लापरवाह और कमजोर प्रगति देने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जाए। एसडीएम और तहसीलदार अपने क्षेत्र में सतत भ्रमण करें। कलेक्टर ने कहा कि ठंड के कारण हुए फसलों में नुकसान का आंकलन करके प्रस्ताव प्रस्तुत करें। बैठक में कलेक्टर ने बंधुआ मजदूरों के पुर्नवास प्रकरण तथा सहकारी बैंक के भवन निर्माण के मुददों पर भी चर्चा की। इससे पहले कलेक्टर श्री जटिया ने सिंचाई, पीडब्ल्यूडी, खाद्य तथा खनिज विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने उक्त विभागों को महत्वपूर्णं दायित्व सौंपते हुए उनके कार्यों की समाप्ति की समय सीमा भी निर्धारित की।