कमलनाथ के वजन का रक्तदान करेगी कांग्रेस
9 नवंबर को राहत मेडिकल कैंप में शामिल होंगे मुख्यमंत्री
Syed Javed Ali
मण्डला - राहत मेडिकल मिशन के तहत 9 नवंबर को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का आगमन मंडला मे हो रहा है जिसमें सर्जरी के दौरान ब्लड की आवश्यकता को देखते हुए कांग्रेस परिवार रक्तदान करेगा और कांग्रेस परिवार के समस्त सदस्य और पदाधिकारीगण रक्तदान कर सम्मानीय कमलनाथ जी के वजन के बराबर रक्तदान कर इतिहास रचने जा रहे हैं ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन रोटरी ब्लड बैंक जिला चिकित्सालय मंडला में आयोजित किया जा रहा है जिसमें सर्वप्रथम जिला कांग्रेस कमेटी के सम्माननीय जिला अध्यक्ष संजय सिंह परिहार जी ब्लड डोनेट कर शिविर का शुभारंभ करेंगे समस्त जिले वासियों मतदाता बंधुओं एवं कांग्रेस के समस्त संगठनों के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से अपील की जाती है कि इस नेक और पुनीत कार्य में अपना भरपूर सहयोग करें ।