जीत के प्रति आश्वस्त, अपना वोट ना दाल पाने का दुख: दिग्विजय सिंह
भोपाल के एक मतदान केंद के बाहर बैठे दिग्विजय सिंह ने कहा, 'मैं अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हूं.' दिग्विजय ने कहा कि वोटिंग प्रतिशत बढ़ा है और विधानसभा के बाद अब बीजेपी के गढ़ भोपाल में कांग्रेस की जीत होगी. अपना वोट ना डालने पर दिग्विजय ने कहा कि मैंने उतने ही वोट बढ़वा दिए हैं. बताया जाता है कि भोपाल में मतदान केंद्रों की खराब व्यवस्था से दिग्विजय सिंह काफी नाराज थे. सुबह से ही कई जगह पर ईवीएम खराब होने की सूचना आ रही थी. दिग्विजय सिंह ने भोपालवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में भी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, इसके लिए सभी मतदाता बंधु बधाई के पात्र हैं. उन्होंने कहा, 'महिला, पुरुष, मजदूर, किसान, व्यापारी,कर्मचारी आदि सभी वर्गों ने भोपाल के सद्भाव व विकास के लिए वोट किया, इसके लिए सभी का तहे- दिल से धन्यवाद.'Digvijaya Singh, Congress Lok Sabha candidate from Bhopal: Yes I couldn't go to vote to Rajgarh and I regret it. Next time I will register my name in Bhopal. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/ewlpgBncmg
— ANI (@ANI) May 12, 2019
bhavtarini.com@gmail.com 