DRP बालाघाट ने मण्डला पिंक को मात दे सेमीफाइनल में किया प्रवेश

DRP बालाघाट ने मण्डला पिंक को मात दे सेमीफाइनल में किया प्रवेश

DRP बालाघाट ने मण्डला पिंक को मात दे सेमीफाइनल में किया प्रवेश

रविवार को सिवनी बॉयज व मण्डला ब्लू और नागोद, सतना व पंजाब के बीच होगा मुकाबला

अंडर 19 वर्ल्ड कप खेल चुके यश राठौर पंजाब की टीम में खेलते आयेगे नज़रdrp-balaghat-beats-mandla-pink-to-enter-semi-finals

  मण्डला - स्थानीय महात्मा गाँधी स्टेडियम में चल रहे सांसद कप टी - 20 अंतरराज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को तीसरा क्वाटर फाइनल DRP बालाघाट एवं मण्डला पिंक के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर मंडला पिंक के कप्तान ने मौसम को देखते हुए DRP बालाघाट को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी DRP बालाघाट की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 206 रन बनाये। बालाघाट टीम की ओर से बल्लेबाज पीयूष ने 22 बॉल में 42 रन बनाये। 207 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मण्डला पिंक की टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और उनका पहला विकेट मात्र 2 रनों में ही गिर गया। मध्यक्रम और निचले क्रम के बल्लेबाज भी पारी को संभालने में असमर्थ रहे और वे निर्धारित ओवरों में 148 रन ही बना सके। इस तरह DRP बालाघाट ने मण्डला पिंक को 58 रनों से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। DRP बालाघाट के पीयूष को मैन ऑफ द मैच का पुरूस्कार प्रदान किया गया। रविवार को पहला मैच सिवनी बॉयज और मण्डला ब्लू और दूसरा मैच नागोद, सतना और पंजाब के बीच खेला जायेगा। इस मैच में पंजाब की तरफ से यश राठौर भी मैदान में उतरेंगे। उल्लेखनीय है कि यश राठौर अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके है। drp-balaghat-beats-mandla-pink-to-enter-semi-finals ये रहे उपस्थित - इस दौरान मंच में बतौर अतिथि नगरपालिका मण्डला के पार्षदगण शिखा श्रीवास्तव, सरिता महान, शालिनी सुनेरी, रश्मि पटेल, बसंत चौधरी, मीरा पटेल, सरिता बैरागी, ज्योति बाजपेयी, प्रहलाद सोनी एवं आरआई प्यासी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने मैच शुरू होने के पूर्व खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराया। इनकी रही विशेष भूमिका - इस आयोजन को सफल बनाने में सांसद कप आयोजन समिति के प्रमुख वेद प्रकाश कुलस्ते, क्षितिज शुक्ला, आशीष झारिया, नितांत ठाकुर, जितेंद्र नंदा, ऋषभ सिन्हा, अंकित ज्योतिषी, शिवांशु तिवारी, हिमांशु सिरसाम, यशवंत मरावी, पीयूष कार्तिकेय, अनुराग बिट्टू चौरसिया, संतोष तिवारी की उल्लेखनीय भूमिका रही।