DRP बालाघाट ने CGIOC रायपुर को 4 विकेट से दी शिकस्त

DRP बालाघाट ने CGIOC रायपुर को 4 विकेट से दी शिकस्त

DRP बालाघाट ने CGIOC रायपुर को 4 विकेट से दी शिकस्त

शनिवार को DRP बालाघाट और मंडला पिंक के बीच होगा ग्रुप सी का क्वार्टर फाइनल

drp-balaghat-defeated-cgioc-raipur-by-4-wickets Syed Javed Ali मंडला - स्थानी महात्मा गांधी स्टेडियम में खेली जा रही सांसद कप अंतरराज्यीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को ग्रुप सी में छत्तीसगढ़ इंस्टिट्यूट ऑफ़ क्रिकेट (CGIOC) रायपुर और DRP बालाघाट के बीच मैच खेला गया। इस मैच में CGIOC रायपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। CGIOC रायपुर की टीम की शुरुआत बढ़िया रही। मनीष पन्ना और कप्तान अभि दुबे ने पारी की शुरुआत की। CGIOC रायपुर को पहला झटका आठवें ओवर में लगा जब उनके ओपनर मनीष पन्ना 21 रन बनाने के बाद तौसीफ अहमद की गेंद पर प्रमोद बाघ को कैच थमा बैठे। इसके बाद खेलने आए अवनीश तिवारी ज्यादा देर तक अपने कप्तान का साथ नहीं दे सके और नौवें ओवर की पहली गेंद पर वह आकाश गोटल की गेंद पर बोल्ड हो गए, उन्होंने 9 रन बनाए। इसके बाद खेलने आए नवनीत मिश्रा ने अपने कप्तान का अच्छा साथ दिया और वह तीसरे विकेट के रूप में 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 30 रन बनाकर प्रमोद वाग की गेंद पर मोहम्मद करीम को अपना कैच थमा दिया। शशांक तिवारी बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर रोबिन सिंह का शिकार बने, उन्हें रजत सिंह ने कैच आउट किया। कप्तान अभि दुबे ने शानदार बल्लेबाजी की लेकिन वह शतक पूरा करने से चूक गए। उन्होंने 62 गेंदों पर 98 रन की शानदार पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 9 चौके और 6 छक्के भी जड़े। CGIOC रायपुर की तरफ से वह आखिरी बल्लेबाज थे जो कि आउट हुए, उनका विकेट भी रोबिन सिंह को मिला, शुभम यादव ने उनका कैच लिया। सुनील बोरकर विकेटकीपर बल्लेबाज 7 रन बनाकर और पुष्पेंद्र साहू 0 रन बनाकर नॉट आउट रहे। इस तरह CGIOC रायपुर ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 178 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान उन्हें 13 रन अतिरिक्त के रूप में मिले, जिसमें 7 वाइड, दो लेग बाय और चार बाई के रूप में शामिल थे। D.R.P. बालाघाट की तरफ से रोबिन सिंह ने 2, तौसीफ अहमद, आकाश गौतम और प्रमोद वाघ ने 1 - 1 विकेट हासिल किया। मोहम्मद करीम और शुभम यादव को कोई कामयाबी नहीं मिली।drp-balaghat-defeated-cgioc-raipur-by-4-wickets 179 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी D.R.P. बालाघाट की टीम ने जल्द ही अपना पहला विकेट खो दिया। उनके ओपनर आकाश गौटल 2 गेंदों का सामना करने के बाद बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। जोंटी पांडे की गेंद पर उन्हें अभि दुबे ने कैच किया। इसके बाद रोबिन सिंह और अनुराग संजय के बीच एक अच्छी साझेदारी बन रही थी तभी रोबिन सिंह 24 रन बनाने के बाद दिलीप ठाकुर की गेंद पर मनीष पन्ना को अपना कैच थमा बैठे। जल्द ही 17 रन बनाकर वैभव चंदेकर मनीष पन्ना की गेंद पर सुनील बोरकर को अपना कैच थमा बैठे। चौथे विकेट के रूप में 14 ओवर में पीयूष नेवारे रन आउट हो गए, उन्होंने 14 रन बनाए। इनके बाद प्रमोद वाघ 22 रन बनाकर मनीष पन्ना की गेंद पर बोल्ड आउट हो गए। अनुराग संजय ने बालाघाट की तरफ से सर्वाधिक 47 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के भी लगाए। मुकाबला नजदीक होता जा रहा था और ऐसे में तौसीफ अहमद और रजत सिंह ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को 19वें ओवर में 4 विकेट से जीत दिला दी। तौसीफ अहमद 11 रन बनाकर नॉट आउट रहे और रजत सिंह जिन्होंने महज 8 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 27 रन बनाकर अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। CGIOC रायपुर की तरफ से मनीष पन्ना ने 2, जोंटी पांडे, मोहम्मद सोहेल और दिलीप ठाकुर ने 1 - 1 विकेट हासिल किया। इस तरह D.R.P. बालाघाट ने 8 गेंदें शेष रहते 4 विकेट से मैच जीत कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस मैच में अंकित ज्योतिषी और आकाश बर्मन एंपायर थे, जबकि थर्ड अंपायर की भूमिका रवि साहू ने निभाई। ग्रुप सी के क्वार्टर फाइनल में शनिवार को D.R.P.  बालाघाट का मुकाबला मंडला पिंक से होगा। सांसद कप आयोजन समिति ने खेल प्रेमियों से अधिक संख्या में स्टेडियम पहुंचकर खिलाडियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
ये रहे उपस्थित - इस दौरान मंच में बतौर अतिथि देवदरा सरपंच शेर सिंह पन्द्राम, सरपंच बिंझिया रानू ठाकुर, सरपंच बड़ी खैरी सोनू भल्लावी, डीके सिरश्याम, पवन पटेल, सर्वेश शुक्ला, अजय मिश्रा, पारस इसरानी, बंटी राय उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने मैच शुरू होने के पूर्व खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराया।
इनकी रही विशेष भूमिका - इस आयोजन को सफल बनाने में सांसद कप आयोजन समिति के प्रमुख वेद प्रकाश कुलस्ते, क्षितिज, आशीष झारिया, नितांत ठाकुर, जितेंद्र नंदा, ऋषभ सिंह, अंकित ज्योतिषी, शिवांशु तिवारी, हिमांशु सिरसाम, यशवंत मरावी, पीयूष कार्तिकेय, अनुराग बिट्टू चौरसिया, विवेक अग्निहोत्री, वीरेन्द्र नामदेव की उल्लेखनीय भूमिका रही।