मध्य प्रदेश में भी बन सकते है कर्नाटक जैसे हालात - श्रीमति सम्पतिया उईके

मध्य प्रदेश में भी बन सकते है कर्नाटक जैसे हालात - श्रीमति सम्पतिया उईके

पूरे प्रदेश में डर भय भ्रष्टाचार और अराजकता का माहौल

मध्य प्रदेश में भी बन सकते है कर्नाटक जैसे हालात - श्रीमति सम्पतिया उईके

राज्यसभा सांसद कैलास सोनी और श्रीमति सम्पतिया उईके ने गिनाई प्रदेश सरकार की कमियां

शंख, घंटा, मंजीरा बजाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली घंटानाद रैली

fear-fear-corruption-and-chaos-in-the-entire-state सैयद जावेद अली मण्डला - भारतीय जनता पार्टी के आव्हान पर मण्डला जिला मुख्यालय में राज्यसभा सांसद द्वय कैलास सोनी और श्रीमति संपतिया उईके के नेतृत्व में बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शंख, घंटा, मंजीरा बजाते हुये प्रदेश की कुम्भकर्णींय नींद में सोयी हुई कमलनाथ सरकार को जगाने के लिये रैली निकाल कर कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया एवं प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह द्वारा प्रदेश वासियों के नाम भेजे गये खुले पत्र को मीडिया को सौंपा। भाजपा के इस प्रदर्श की खास बात यह रही कि प्रदर्श के दौरान आम तौर पर प्रशासन को सौपे जाने वाली ज्ञापन की परंपरा का निर्वाहन न करते हुए मीडियाकर्मियों को ही प्रदेश अध्यक्ष का जनता के नाम खुला खत सौपते हुए उसे जनता तक पहुँचाने का आग्रह किया गया। कलेक्ट्रेट कार्यालय के समक्ष उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता एवं आम जनो को संबोधित करते हुये राज्यसभा सांसद कैलास सोनी ने कहा की हम आज इस आंदौलन के माध्यम से प्रदेश की सोई हुई सरकार को जगाने के लिये घंटानाद आंदौलन कर कांग्रेस की नौ माह की सरकार के दौरान प्रदेश में पनप रहे भ्रष्टाचार, डर, भय के वातावरण से अवगत कराना चाहते हैं। उन्होने कहा प्रदेश के नौजवानो से कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में जो वादा किया था उसे भूल गये। किसानो का कर्जा माफ तथा धान, गेहूँ, गन्ना का बोनस भी अभी तक नही किया गया। कमल नाथ सरकार के विधायक, मंत्री एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। प्रदेश सरकार लगभग 60 हजार कर्मचारीयों का तवादला कर तवादला उद्योग चला रही है जिसके कारण अनेक स्कूल शिक्षक विहीन हो गये हैं। अनेक विभागों में बड़े से लेकर छोटे कर्मचारियों के तवादले रूपयों के लेन देन के चक्कर में किये जा रहे हैं प्रदेश सरकार को पूर्व मुख्यमंत्री तथा अन्य बड़े नेता द्वारा चलाने का आरोप सरकार के मंत्री ही द्वारा लगाये जा रहे है। fear-fear-corruption-and-chaos-in-the-entire-state राज्यसभा सांसद श्रीमति संपतिया उइके ने प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को कर्नाटक की तर्ज पर सत्ता से बेदखल करने की धमकी भी दे डाली। उन्होंने कांग्रेस को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि कहा अगर ऐसे ही हालात रहे तो मध्यप्रदेश मे भी जल्द ही कर्नाटक जैसे स्थिति बन सकती है। उन्होंन कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर निरंकुशता की ओर बढ़ते हुये प्रदेश को बदनाम और बर्बाद करने की ओर निकल पड़ी है। गरीब किसान, युवा, मजदूर के लिये चलाई जा रही पूर्व भाजपा सरकार की योजना को बंद किया जा रहा है। जन हित से जुडे अनेक काम बंद पड़े हैं। विधायक से लेकर मंत्री तथा कांग्रेस संगठन के बड़े - बड़े नेताओं को जनता के पैसों की लूट के लिये खुली छूट दे दी गई है। केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के हित एवं गरीबो के कल्याण के लिये चलाई जा रही योजना से प्रदेश की जनता को वंचित किया जा रहा है। विधायक देवसिंह सैयाम ने कहा की विपक्षी दल होने के नाते अब हम सरकार की करतूतों को अब सहने वाले नही। इस लिये हमने घंटानाद आंदौलन के साथ भ्रष्ट व निकम्मी सरकार के विरूद्ध संघर्ष का शंखनाद किया है। प्रदेश की जनता के लिये सड़कों पर संघर्ष करने का अब समय आ चुका है। आंदौलन में कलेक्ट्रेट परिसर में भाजपा नगरध्यक्ष जयदत्त झा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं आंदौलन प्रभारी शैलेष मिश्रा ने कहा की इन दिनो विकास के काम बंद पडे हैं। सडक जर्जर हो गई हैं, कांग्रेस अपना वचन पत्र भूल गई है, जिले में बिजली संकट, अवैध उत्तखनन, शराब माफिया सक्रिय हो गये हैं। कानून व्यवस्था चरमरा गई है आज जनता संकट के दौर से गुजर रही है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रतन सिंह ठाकुर ने संबोधित करते हुये उपस्थित कार्याकर्ताओं एवं मीडिया के सांथियों के प्रति अभार व्यक्त किया। आंदौलन में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सरस्वती मरावी, पूर्व विधायक पंडित सिंह धुर्वे, पूर्व जिलाध्यक्ष रोचीराम गुरूवानी, प्रमोद सिंघई, जिला महामंत्री उमेश ठाकुर, प्रफुल्ल मिश्रा, नीरज मरकाम, नगरपालिका अध्यक्ष नरेश चन्द्रौल, उपाध्यक्ष गिरीश चन्दानी, नगरपंचायत अध्यक्ष श्रीमति सुशीला चौरसिया, उपाध्यक्ष अजयपूरी गोस्वामी सहित जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, सभी मोर्चों के अध्यक्ष, पार्षद एवं जिलापंचायत, जंनपद पंचायत के सदस्य व पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे।