मतदान प्रतिशत बढाने हर घर तक दें दस्तक - स्वीप नोडल जे समीर लाकरा

मतदान प्रतिशत बढाने हर घर तक दें दस्तक - स्वीप नोडल जे समीर लाकरा

मतदान प्रतिशत बढाने हर घर तक दें दस्तक - स्वीप नोडल जे समीर लाकरा

स्वीप कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न

give-knock-to-every-house-to-increase-voting-percentage-sweep-nodal-j-sameer-lakra Syed Javed Ali मण्डला - स्वीप कोर कमेटी की बैठक को सम्बोधित करते हुये स्वीप गतिविधियों के नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जे समीर लाकरा ने कहा कि प्रत्येक मतदाता को प्रेरित कर उससे मतदान कराना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है इसके लिये आवश्यक है कि सभी विभागों की समन्वित कार्ययोजना बनाकर उसका बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाये। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये हर घर तक दस्तक दी जाये। जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में उप संचालक सामाजिक न्याय अनिल कोचर सहित अन्य अधिकारी एवं कोर कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे। give-knock-to-every-house-to-increase-voting-percentage-sweep-nodal-j-sameer-lakra जे समीर लाकरा ने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान के तहत प्रत्येक मतदाता तक पहुंच आवश्यक है। महिलाओं एवं युवाओं की भागीदारी बढ़ाते हुये मतदाता जागरूकता अभियान को जन अभियान बनाने का प्रयास किया जाये। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान के माध्यम से मतदान तिथि एवं मतदान केन्द्र में दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी देते हुये उन्हें मतदान के लिये प्रेरित किया जाये। श्री लाकरा ने कहा कि पिछले चुनावों के आधार पर कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर उनमें विशेष ध्यान दिया जाये। कम वोटिंग के कारणों का विश्लेषण कर कारगर कदम उठाये जायें। बैठक में निर्देशित किया गया कि स्वीप गतिविधियों के क्रियान्वयन के लिये स्वीप कॉर्डिनेटर नियुक्त किये जाये। इसी प्रकार स्वीप गतिविधियों के दौरान नियमानुसार नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने एवं मृत मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की कार्यवाही भी कराई जाये। दीवार लेखन की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग को दी गई। जागरूकता अभियान के अंतर्गत खेल गतिविधियां आयोजित करने के लिये खेल अधिकारी को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर उप संचालक सामाजिक न्याय अनिल कोचर ने स्वीप गतिविधियों के तहत किये जाने वाले कार्यों एवं जिले में प्रस्तावित नवाचारों से अवगत कराया तथा सहायक परियोजना अधिकारी कपिल तिवारी ने मतदाता जागरूकता अभियान में सोशल मीडिया के बेहतर उपयोग के संबंध में जानकारी दी। पलायन समूह के लिये बनाये विशेष रणनीति - जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जे समीर लाकरा ने निर्देशित किया कि पलायन करने वाले मतदाताओं की सूची तैयार कर उनसे सतत सम्पर्क किया जाये एवं उन्हें मतदान में भाग लेने के लिये प्रेरित किया जाये। पलायन समूह के लिये विशेष रणनीति बनाने की जिम्मेदारी जिला महिला एवं बाल विकास विभाग को सौंपी गई। इसी प्रकार विकलांग, बुजुर्ग, विधवा एवं परित्यक्ता मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने विशेष रणनीति बनाई जाये।