भगवान बन गए हैं प्रदेश के मंत्री: सपा विधायक

भगवान बन गए हैं प्रदेश के मंत्री: सपा विधायक
काम कौन कहे विधायक से भी नहीं मिलते भोपाल। कमलनाथ के मंत्री खुद कोभगवान बन गए हैं प्रदेश के मंत्री: सपा विधायक समझने लगे है। घंटो बैठने के बाद भी विधायको से न तो वह मिलते है और न ही उनका कोई आदमी पानी के लिए पूछता है। यह वेदना है कांग्रेस सरकार के समर्थक सपा विधायक राजेश शुक्ला का। वह पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के निवास पर आयोजित विधायको की बैठक के बाद मीडिया से चर्चा कर रहे थे। वनमंत्री उमंग सिंघार का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि आज ही वह क्षेत्र के कार्य से मंत्री के बंगले पर गए थे, लेकिन कक्ष में रहते हुए भी मुलाकात की जरूरत नही समझी। इतना ही नही 2 घंटे के इस इंतजार की अवधि में शिष्टाचारवश की औपचारिकता निभाते हुए किसी ने पानी के लिए भी नही पूछा। उनका कहना था कि कमलनाथ मंत्रिमंडल के सदस्यों में दो-चार मंत्रियों को छोड़ भी दिया जाय, तो अन्य सभी के कमोबेश हाल यही हैं। जबकि मुख्यमंत्री कमलनाथ को बताए जाने वाले काम जरूर हो जाते है।यहां बता दें कि अल्पमत की कमलनाथ सरकार को सपा ने बिना शर्त समर्थन दिया है।