brijesh parmarउज्जैन, मध्यप्रदेश के लोक निर्माण एवं पर्यावरण मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने कहा है कि किसानों के ऋण माफी कर हमारी सरकार ने अपना वचन निभाया है। वर्मा ने ‘जय किसान फसल ऋण माफी योजना’ के तहत आज यहां कृषि उपज मंडी में आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में सरकार के बदलने के साथ ही 10 दिन के अन्दर दो लाख तक के ऋण माफ करने की घोषणा मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा की गई थी। कर्ज माफी किसानों का अधिकार था, जो उनको दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिलना चाहिये। इसके लिये भी सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने व्यापारियों से चर्चा की और वे किसानों को उनकी उपज का नगद भुगतान करने के लिये तैयार हैं। कार्यक्रम में उज्जैन जनपद क्षेत्र के 6 हजार 248 कृषकों के 16 करोड़ के ऋण माफ किये गये हैं। ऋण माफी के प्रमाण-पत्र का वितरण एवं किसान सम्मान पत्र का वितरण कियें।