पठार क्षेत्र मे अभी से दम तोड़ रहे हैंडपंप

पठार क्षेत्र मे अभी से दम तोड़ रहे हैंडपंप

पिछले पांच वर्षो से हैंडपंपों की स्थिति बेकार

rafi ahmad ansari कटंगी। अभी कुछ दिनों पहले ही बरसात खत्म हो गयी और जलस्तर भी काफी उपर है, फिर भी पठार क्षेत्र के दर्जनभर ग्रामों के हैंडपंप आज दम तोड़ते नजर आ रहे है। अभी वर्तमान मे यह हालात पैदा हुये है तो भीषण गर्मी का नजारा भी कुछ और रहेंगा। जिसको लेकर प्रशासन का कोई ध्यान नही है। ना ही कोई सुधार कार्य किया जा रहा है। जिससे आम जनता मे काफी आक्रोश पनप रहा है। जानकारी अवगत हो की पठार क्षेत्र के ग्राम दिग्धा, कोड़बी, आंजनबिहरी, महकेपार,बम्हनी ऐसे दर्जनभर गावों मे सैकड़ो हैंडपंप वर्षो से बिगड़े हालात मे है। क्षेत्रीयगणो का कहना है कि कुछ हैंडपंपो का पानी उपयोग मे नही है तो कुछ मे पानी ही नही आता। यदी इस समस्या को लेकर शिकायत होती है तो मेंटनेस कर्मचारी आकर सुधार कार्य करते है, लेकिन पुन: दो दिन बाद ज्यों की त्यों स्थिति बन जाती है। कई हैंडपंपों के पाईप सड़ चुंके है,जो निकालने के बाद पुन: कभी नये पाईप की व्यवस्था नही बनती। इस संबंध मे कटंगी पीएचई अधिकारी श्री डोंगरे से बात की गयी तो उनके कथन अनुसार उपरी विभाग से पाईप नही भेजने की बात की गयी। हैंडपंपो की दयनीय स्थिति के कारण क्षेत्रिय जनता का जनप्रतिनिधियों पर आक्रोश फूट रहा है जहां वे जनप्रतिनिधियों पर ताने बाने कसते नजर आते है।