जिला जेल में आयोजित हुआ कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
राज्यसभा सांसद श्री तन्खा एवं कलेक्टर डॉ. जटिया पहुंचे
Syed Javed Ali
मण्डला - जिला जेल मंडला में कैदियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद विवेककृष्ण तन्खा तथा कलेक्टर डॉ. जगदीश चंद्र जटिया पहुंचे। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरसी वार्ष्णेय, जिला पंचायत सीईओ तन्वी हुड्डा, पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त अनिल विश्वकर्मा, उप जेल अधीक्षक अनिल अग्रवाल, जिला विधिक सहायता अधिकारी दीपिका ठाकुर सहित वरिष्ठ चिकित्सक, वॉलेंटियर्स, रोटेरियन तथा संबंधित उपस्थित थे। राज्यसभा सांसद श्री तन्खा ने जिला जेल को 5 आरओ, महिला बैरक में गीजर, महिला बंदियों के साथ रहने वाले बच्चों के लिए एक झूलाघर तथा बंदी मुलाकात के लिए आने वाले परिजनों के लिए जेल परिसर के बाहर एक प्रतीक्षालय निर्माण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने जेल बंदियों को अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाऐं दी। कलेक्टर डॉ. जगदीश चंद्र जटिया ने जेल परिसर में कैदियों के स्वास्थ्य परीक्षण से संबंधित जानकारी दी। उन्होने जरूरतमंद कैदियों को उचित चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में हड्डी, जनरल फिजीशियन, चर्मरोग, हृदय रोग एवं महिला बंदियों के लिए संबंधित रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जेल अधीक्षक श्री अग्रवाल द्वारा अतिथियों एवं स्वास्थ्य परीक्षण के आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया गया।