आदर्श ग्राम टेमरी की चौपाल में ग्रामीणों ने बड़े ही उत्साह से सुना ‘‘रमन के गोठ‘‘

मुख्यमंत्री से लोगों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा, धान के समर्थन मूल्य में वृद्धि और संचार क्रांति योजना के बारे में जाना

रायपुर, मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह की मासिक रेडियोवार्ता ‘‘रमन के गोठ‘‘ की आज 35वीं कड़ी आकाशवाणी, एफ.एम. रेडियो तथा दूरदर्शन सहित विभिन्न टेलीविजन चैनलों के माध्यम से प्रसारित हुई। रायपुर जिले के धरसींवा विकासखण्ड के आदर्श ग्राम टेमरी की चौपाल मेें ग्रामीणों ने बड़े ही उत्साह से रमन के गोठ को सुना और मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा, धान के समर्थन मूल्य में वृद्धि और संचार क्रांति योजना के बारे में दी गई जानकारी की सराहना की। In the village of Tamari of Adarsh village, the villagers heard with great enthusiasm "Raman Ke Gote"मुख्यमंत्री डाॅ. सिंह ने अपनी रेडियोवार्ता में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा धान के समर्थन मूल्य में 200 रूपए प्रति क्विंटल की वृद्धि किए जाने के बारे में बताते हुए कहा कि इस बार अब प्रदेश के किसानों को धान की बिक्री में 300 रूपए बोनस सहित 2050 रूपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य मिल सकेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि इसी तरह प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 14.60 लाख किसानों को 1294 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने शिक्षकर्मियों के संविलयन पर कहा कि इससे स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने को भी कहा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में शुरू की जा रही संचार क्रांति योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इसके तहत प्रदेश के 50 लाख गरीब परिवार और काॅलेज के विद्यार्थियों को मोबाइल फोन वितरित किए जाएंगे। टेमरी की चैपाल में सरपंच प्रतिनिधि सर्वश्री राजेन्द्र बंजारे, खिलेश साहू, मनोज सेन, शिवा साहू, भूपेन्द्र रजक, कमल किशोर, बाल कृष्ण यादव, गंगा प्रसाद साहू, बिसाहू साहू, पवन घृतलहरे, श्री भोजराम साहू, गणेश राम ध्रुव और आदर्श महिला संगठन की श्रीमती त्रिवेणी साहू उपस्थित थीं। गौरतलब है कि जिले में रमन के गोठ कार्यक्रम को ज्यादा से ज्यादा लोग सुन सकें, इसके लिए ग्राम पंचायत भवन, सांस्कृतिक भवन, लोक शिक्षा केन्द्रों आदि सार्वजनिक स्थानों में ग्राम पंचायतों द्वारा श्रवण की विशेष व्यवस्था की गई थी।