जिला स्तरीय खो-खो (पु./म.) प्रतियोगिता का शुभारम्भ
रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मण्डला में हुआ आयोजन
Syed Javed Ali
मंडला - म.प्र.शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देषानुसार रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मण्डला में जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता (पु/म.) का रंगारंग शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. राजेश चैरसिया की अध्यक्षता में जिला खेल अधिकारी रविन्द्र ठाकुर के आतिथ्य में किया गया। आयोजक सचिव प्रदीप कछवाहा ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में महिला वर्ग में 09 टीम एवं पुरूष वर्ग में 08 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सर्वप्रथम मार्चपास्ट किया गया। जिसमें भारत ज्योति विद्यालय के बैंड दल का प्रदर्शन किया गया। प्रतियोगिता के शुभारम्भ में महाविद्यालय के प्राचार्य एवं मुख्य अतिथि के द्वारा गुब्बारे आकाष में छोड़कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। प्रतियोगिता में पहला मैच महिला वर्ग में अंजनिया बनाम मण्डला खेला गया, जिसमें मण्डला 13 अंको से विजयी रही। दूसरा मैच मेहेंदवानी बनाम बिछिया जिसमें बिछिया 08 अंको से विजयी रही। तीसरा मैच डिण्डौरी बनाम बम्हनी जिसमें बम्हनी 07 अंको से विजयश्री हासिल की। पुरूष वर्ग में अंजनिया बनाम बिछिया जिसमें बिछिया 09 अंको से विजयी रही। दूसरा मैच डिण्डौरी बनाम मेहंदवानी के बीच खेला गया जिसमें डिण्डौरी 13 अंको से विजयी रही। प्रतियोगिता का सेमीफाईनल एवं फाईनल कल प्रातः 11 बजे से खेले जायेंगें। प्रतिगिता में डाॅ.व्ही.के.चैरसिया, डाॅ.टी.पी.मिश्रा, डाॅ.एम.के.सिह. डाॅ.उर्मिला खरपूसे, डाॅ.इन्दु मिश्रा, डाॅ.एम.आर.सिहारे, डाॅ.एम.एच.मार्टिन, डाॅ.सीमा धुर्वे, डाॅ.जूडिका कुजूर, डाॅ.अनीता झारिया, श्रीमती अनुपमा कुजूर, डाॅ.बी.एल.झारिया, डाॅ.पी.एल.झारिया, डाॅ.सीमा शर्मा, श्रीमती बिनिया वेनेट, डाॅ.विवेक जायसवाल, जफर सिराज, डाॅ. प्रशांत पाण्डेय, जयंत कछवाहा एवं क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कछवाहा, की उपस्थिति गरिमामयी रही।