आर्टिकल-370 हटाने का जोगी किया समर्थन, कहा कांग्रेस बदले अपना नजरिया

आर्टिकल-370 हटाने का जोगी किया समर्थन, कहा कांग्रेस बदले अपना नजरिया
पेंड्रा, JCCJ प्रमुख अजीत जोगी ने एक बार फिर केंद्र सरकार के आर्टिकल-370 हटाने का समर्थन किया है। इस मुद्दे पर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए अजीत जोगी ने कहा कि आर्टिकल  370 का समर्थन कांग्रेस के द्वारा नहीं किया जाना राष्ट्रहित में सही नहीं है। कांग्रेसी नेताओं का बयान पाकिस्तान के हित में नजर आ रहे हैं। जोगी ने कांग्रेस को सलाह दी कि  कांग्रेस को अपना रुख राष्ट्रहित में बदलना चाहिए।