महेश्वर में पहली बार होगा ई-भूमिपूजन
खरगोन, महेश्वर में 7 जुलाई को सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भूमिपूजन किया जाना है। प्रदेश में ऐसे कई ट्रीटमेंट प्लांट के भूमिपूजन मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा एक ही दिन एक ही समय पर किए जाएंगे।
महेश्वर में ऐसा पहली बार आयोजन होगा, जिसका ई-भूमिपूजन भोपाल से किया जाएगा। इस कार्यक्रम के आयोजन को कलेक्टर श्री शशि भूषण सिंह ने बुधवार को महेश्वर का भ्रमण कर आयोजन स्थल का चयन किया। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री सिंह ने आवश्यक निर्देश भी दिए। महेश्वर नपा सीएमओ सुश्री संध्या सरयाम ने बताया कि 33करोड़ के इस प्रोजेक्ट का ई-भूमिपूजन मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन महेश्वर के मां अहिल्या घाट पर 7 जुलाई को दोपहर 1बजे से 5 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री डी कल्याण चक्रवर्ती, एसडीएम श्री आनंद राजावत एवं नायब तहसीलदार श्री प्रकाश परिहार एवं जनपद सीईओ सुश्री स्वर्णलता काजले भी उपस्थित रही।