Mi Power Bank Boost Pro में 30,000mAh की पावर
शियोमी ने भारत में अपना नया पावर बैंक ‘Mi Power Bank Boost Pro’ लॉन्च कर दिया है. शियोमी की ये डिवाइस फिलहाल क्राउडफंडिंग प्लैटफॉर्म पर सिर्फ 1,999 रुपये में उपलब्ध है, और उम्मीद की जा रही है कि इसकी शिपिंग 15 मई से शुरू होगी. हालांकि इस पावर बैंक को 3,499 के MRP में लिस्ट किया गया है. क्राउडफंडिंग राउंड 15 दिन के लिए है. शियोमी को अभी तक 734 यूनिट्स का सपोर्ट मिला है. Mi Power Bank Boost Pro केवल ब्लैक कलर ऑप्शन में मिलेगा.
खास बात ये है कि ये पावर बैंक 30,000mAh Lithium पॉलिमर बैटरी के साथ आता है, और इसमें एक साथ तीन डिवाइस को चार्ज करने का सपोर्ट दिया है, जो कि 18W फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ आता है. आइए जानते हैं कैसे हैं इसके फुल स्पेसिफिकेशंस..
पावर बैंक में दिए गए तीन आउटपुट में से इसका एक आउटपुट टाइप C पोर्ट और दो आउटपुट टाइप A पोर्ट्स हैं. डिवाइस पावर डिलीवर 3.0 का सपोर्ट देता है. यानी की ये टाइप C टू टाइप C चार्जिंग को सपोर्ट करता है. ये दो इनपुट पोर्ट्स के साथ आता है, जिसमें आपको माइक्रो यूएसबी और टाइप C मिलता है. शियोमी के इस पावर बैंक का वजन 640 ग्राम है.
पावर बैंक को 24W तक के पीक पावर के साथ चार्ज किया जा सकता है. शियोमी का दावा है कि इससे पावर बैंक 7.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है. शियोमी के मुताबिक, Mi पावर बैंक बूस्ट प्रो हाई-डेन्सिटी लिथियम पॉलिमर बैटरी के साथ आता है. पावर बैंक में सुपीरियर एंटी-स्किड फिनिश दी गई है.
अपने FAQ सेक्शन में शियोमी ने बताया है कि इस पावर बैंक को यूज़र्स फ्लाइट्स में लेकर नहीं जा सकते, क्योंकि इसकी बैटरी काफी ज्यादा है, ऐसे में न तो इसे डोमेस्टिक और न ही इंटरनेशनल फ्लाइट में ले जाने की परमिशन मिलेगी.
bhavtarini.com@gmail.com 