MP: सड़क हादसों में हर दिन होती है 31 लोगों की मौत, PTRI की रिपोर्ट में खुलासा
भोपाल
मध्यप्रदेश में यातायात पुलिस के तमाम कोशिशों के बावजूद सड़क हादसों में कमी नहीं आ रही है. प्रदेश में हर दिन 31 लोगों की मौत सड़क हादसों की वजह से हो रही है. पीटीआरआई की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 2018 में हुए सड़क हादसों में 11 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. हर साल हादसों से मौत का ग्राफ बढ़ता जा रहा है.
प्रदेश में होने वाले सड़क हादसों को लेकर पुलिस ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर गृह विभाग को भेजी है. रिपोर्ट के अनुसार 2018 में सड़क हादसों में ग्यारह हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है.
साल दर साल बढ़ रही है हादसों में मौत की संख्या-
वर्ष सड़क हादसों में मौत की संख्या
2014 8,272
2015 9,044
2016 8,934
2017 10,457
2018 11,456
कुल 48,163
बता दें कि राज्य सरकार ने हादसों के कारणों का पता लगाने के लिए ‘सड़क सुरक्षा समिति’ का गठन किया था. एमपी में विशेष रूप से सड़क इंजीनियरिंग दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है. तेज रफ्तार से वाहन चलाना, ओवरलोड, शराब पीकर वाहन चलाना, बिना हेलमेट वाहन चलाना समेत ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करना भी सड़क हादसों की वजह बनती है. वहीं सड़क हादसों को रोकने के लिए भी प्रदेश में ब्लैक स्पॉट की पहचान की जा रही है, जहां एक वर्ष में पांच मौतें या 12 दुर्घटनाएं होती है.
हर साल सड़क हादसों को रोकने के लिए तमाम कवायद की जाती रही है. कमलनाथ सरकार ने भी अधिकारियों को सड़क हादसों को रोकने के निर्देश दिए हैं.
bhavtarini.com@gmail.com 
