सांसद पुत्र के संभावित टिकिट का विरोध

सांसद पुत्र के संभावित टिकिट का विरोध

टिकिट घोषित होने के पूर्व विरोध

rahul silakari सागर. भारतीय जनता पार्टी के जिले के विधानसभा चुनाव के टिकिट अभी घोषित भी नहीं हुये है और संभावित प्रत्याशियों खुलकर विरोध भी शुरू हो गया है। रविवार की दोपहर सुरखी क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचकर सांसद पुत्र के संभावित टिकिट का जमकर विरोध किया। विधानसभा चुनाव में अभी सत्तारूढ भाजपा और मुख विपक्षी दल कांग्रेस ने जिले की आठों विधानसभा सीटों से प्रत्याशी घोषित नहीं किये है। हालांकि दोनों ही दलों में कुछ विस क्षेत्रों में लगभग तय नाम वाले उ मीदवार प्रचार-प्रसार शुरू भी कर चुके है। लेकिन दोनों ही दलों की अधिकृत सूची अभी भी जारी नहीं हुई है। भाजपा में सर्वाधिक कसमकश सुरखी क्षेत्र के प्रत्याशी को लेकर मची है। वर्तमान विधायक पारूल साहू यहां चुनाव लडऩे से पूर्व में ही इंकार कर चुकी है। राजनैतिक सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पहले ही सांसद लक्ष्मीनारायण यादव के पुत्र पूर्व राहतगढ़ कृषि मंडी अध्यक्ष सुधीर यादव को पार्टी के आला नेताओं द्वारा हरी झंडी संभवत: दे दी गई है। पिछले चार दिनों से वह क्षेत्र में सक्रिय भी नजर आ रहे है। आज भी मु यमंत्री के युवा मतदाता कार्यक्रम के दौरान वह जैसीनगर में इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। जिसमें उनके साथ पिता सांसद श्री यादव भी थे। सुरखी क्षेत्र में सुधीर की बढ़ती गतिविधियों और उनके चुनाव लडऩे की संभावना की खबर के बाद क्षेत्र के दर्जनों भाजपाई आज प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मंडल अध्यक्ष बलराम गौतम, सुरखी मंडल अध्यक्ष अशोक मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष बुंदेलसिंह ओरिया, युमो प्रभारी हेमंत ठाकुर, मंडल अध्यक्ष हरिशंकर राठौर, दरयाव सिंह, सरपंच महाराज सिंह, मुन्ना पटैल, हरनाम सिंह, गोलू ठाकुर , नेपाल सिंह, संतोष पटैल सहित करीब 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह और महामंत्री सुहास भगत से मुलाकात कर सुरखी में किसी बाहरी व्यक्ति को प्रत्याशी बनाये जाने का विरोध किया। ााजपा के इन मंडल पदाधिकारियों और वरिष्ट कार्यकर्ताओं ने आला कमान से स्थानीय प्रत्याशी की मांग की है। सूत्र बताते है कि इस विरोध प्रदर्शन के पीछे क्षेत्र के ही कतिपय वरिष्ठ भाजपा नेताओं का ही हाथ है। इनमें प्रमुख रूप से वह बताये जा रहे है। जो कि क्षेत्र से टिकिट की दौड़ में भी शामिल थे।