मुम्बई एवं मण्डला ऑरेंज के बीच मुकाबला कल

मुम्बई एवं मण्डला ऑरेंज के बीच मुकाबला कल

मुम्बई एवं मण्डला ऑरेंज के बीच मुकाबला कल

जेपी जबलपुर को 53 रनों से करारी शिकस्त देकर सेमी फाइनल में पहुंची नरसिंहपुर

mumbai-and-mandla-orange-match-tomorrow मण्डला - स्थानीय महात्मा गांधी स्टेडियम में आयोजित सांसद कप अंतरराज्यीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को जेपी जबलपुर एवं नरसिंहपुर के मध्य हुये मैच में नरसिंहपुर ने 53 रन से जीत दर्ज की। इसके पूर्व नरसिंहपुर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 227 रन बनाये। नरसिंहपुर टीम की ओर से अभिषेक पाठक ने अतिशी बल्लेबाजी कर 26 बॉलों में 8 चौके और 8 छक्के की मदद से सर्वाधिक 87 रन बनाये और लकी साहू ने 64 रन बनाये तो वहीं जेपी जबलपुर की ओर से निखिल नामदेव ने 28 रन देकर 3 विकेट झटके। जवाब में खेलने उतरी जेपी जबलपुर की टीम 174 रनों में ऑल आऊट हो गई। जेपी जबलपुर की ओर से अभिलाष दुबे ने 32 रन बनाये। तो वहीं नरसिहंपुर की ओर से अभिषेक पाठक ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया और उन्होंने 19 रन देकर 3 विकेट लिये। नरसिंहपुर टीम के अभिषेक पाठक द्वारा मैच में हरफनमौला प्रदर्शन कर मैन ऑफ दा मैच खिताब अपने नाम कर लिया। सोमवार को ग्रुप बी के मुकाबले का पहला मैच मुम्बई एवं मण्डला ऑरेंज के बीच दोपहर 12 बजे से खेला जायेगा। mumbai-and-mandla-orange-match-tomorrow ये रहे उपस्थित - सांसद कप 2021 के अंतर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को खिलाडिय़ों एवं आयोजकों के उत्साहवर्धन के लिये डॉ. दिलीप शर्मा, डॉ. राहुल पमनानी, डॉ. रितेश गुप्ता, अजय मिश्रा, मदन नीखर, संतोष तिवारी, सुधीर उपाध्याय, सैयद जावेद अली, विवेक अग्रिहोत्री, अनुराग चौरसिया, पंकज मोदी, वेद प्रकाश कुलस्ते, आशीष झारिया, जितेन्द्र नंदा, ऋषभ सिन्हा सहित खेलप्रेमी और आयोजक समिति के सदस्य उपस्थित रहे।