NDA शासन काल में 25 से 50 हजार पहुंचा सेंसेक्स
मुंबई
भारतीय शेयर बाजार ने कल गुरुवार को इतिहास रच दिया. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स ने पहली बार 50 हजार का आंकड़ा पार किया है. करीब 41 साल पहले ही 100 के आधार अंक से शुरू हुआ सेंसेक्स साल 2014 में नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने पर 25 हजार तक पहुंचा था और इसी राज के सात साल के भीतर 50 हजार तक पहुंच गया. आइए जानते हैं कैसी रही सेंसेक्स की यह यात्रा और इसने किस तरह से उतार-चढ़ाव देखे?
देश में शेयर बाजार और इनके कारोबार काफी पहले से चल रहे हैं. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (जिसे अब BSE लिमिटेड कहा जाता है) कि स्थापना 1875 में ही हो गयी थी. यह एशिया का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है. लेकिन 30 शेयरों वाले बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सूचकांक सेंसेक्स का गठन 1 अप्रैल 1979 को हुआ, तब इसका सूचकांक 100 माना गया और इसका बेस ईयर 1978-79 को माना गया.
bhavtarini.com@gmail.com 