NRA के अंकों के आधार पर प्रदेश के युवाओं को मिलेगी सरकारी: मुख्यमंत्री

NRA के अंकों के आधार पर प्रदेश के युवाओं को मिलेगी सरकारी: मुख्यमंत्री
भोपाल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की कि राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) के अंकों के आधार पर प्रदेश के युवाओं को सरकारी नौकरियाँ दी जायेंगीं. अलग से कोई परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं चौहान ने ट्वीट किया, ‘‘अपने युवा बेटे-बेटियों के कल्याण के लिए हमने एक और अनूठा व क्रांतिकारी निर्णय लिया है. प्रदेश की शासकीय नौकरियों के लिए युवाओं को अलग से कोई परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होगी. एनआरए द्वारा आयोजित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही इन्हें प्रदेश की शासकीय नौकरियाँ मिलेंगी.’’ सरकारी नौकरियों में नौकरी का अधिकार केवल राज्य के युवाओं का उन्होंने कहा, ‘‘मध्यप्रदेश की सरकारी नौकरियों में नौकरी का अधिकार केवल राज्य के युवाओं का होगा. यह हम पहले ही तय कर चुके हैं. अनावश्यक खर्चों से भी छुटकारा मिलेगा अब आपको अलग-अलग परीक्षाएं देने से भी छूट मिलेगी और यात्रा पर होने वाले अनावश्यक खर्चों से भी छुटकारा मिलेगा. आपके जीवन को बेहतर और खुशहाल बनाना मेरी प्राथमिकता है.’’ युवाओं का जीवन सहज, सुगम बनेगा मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘एनआरए द्वारा आयोजित परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर ही नौकरी देने का अभूतपूर्व निर्णय लेने वाला मध्यप्रदेश पहला राज्य है. इससे युवाओं का जीवन सहज, सुगम बनेगा. देश के दूसरे राज्य भी मध्यप्रदेश की इस पहल को अपना कर अपने प्रदेश के बेटे-बेटियों को बड़ी राहत दे सकते हैं.’’