सान्या मल्होत्रा हाल ही में लंदन में अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'शकुंतला देवी - ह्यूमन कंप्यूटर' की शूटिंग -शेड्यूल में शामिल हुई थी. शूटिंग के दौरान सान्या को लंदन की नामी ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा छात्रों के साथ एक इंटरैक्टिव सत्र के लिए आमंत्रित किया गया.

सान्या जोकि फिल्म की शूटिंग के दौरान लंदन में ही मौजूद थीं, ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा इनविटेशन को स्वीकार कर सत्र का हिस्सा बनने के लिए काफी रोमांचित और उत्साहित नज़र आ रही थी.
यूनिवर्सिटी की फैकल्टी किसी यंग इन्फ्लुएंसर को बुलाना चाहती थी जिसने अपने शानदार काम से युवाओं के बीच अपनी पॉपुलैरिटी अपना नाम कमाया हो. सान्या उन्ही में से एक थी.
वह सभी लोग जिन्होंने इस इवेंट को अटेंड किया था सभी सान्या की स्पीच से प्रभावित दिखाई दें रहे थे. सान्या की स्पीच को लोगों ने काफी इंस्पायरिंग बताया. सान्या ने अपनी स्पीच के दौरान उन दिनों का जिक्र किया जब वह लीड एक्ट्रेस नहीं थी और इस दौरान अपने स्ट्रगल की कहानी और आकंक्षाओं को भी बताया.
सान्या ने कहा " प्रतिष्ठित ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा बुलाए जानें को लेकर मैं बहुत ही रोमांचित और स्टूडेंट्स से इंटरेक्शन करने को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित भी थी. इतनी बड़ी प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में जाना मेरे लिए बहुत ही गर्व और सम्मान की बात थी. अपने बड़े होने के दौरान मैंने ऑक्सफोर्ड की महानता के बारे में कई किस्से सुने थे, लेकिन कभी कल्पना नहीं की थी कि मुझे इस यूनिवर्सिटी में जानें का और छात्रों के साथ-साथ फैकल्टी से भी मिलने का भी मौका मिलेगा"
इसके अलावा सान्या ने कहा "छात्रों से मिलने के दौरान समय का पता ही नहीं चला और मैं घंटों उनके साथ बैठकर बाते करती रहीं उनकी कहानिया सुनती रहीं. यूनिवर्सिटी का कैंपस बहुत ही बड़ा और काफी सुन्दर था यह सच में एक अद्भुत अनुभव था."
इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा , शकुंतला देवी की बेटी अनुपमा बनर्जी की भूमिका में नज़र आएंगी. फिल्म का दूसरा शेड्यूल मुंबई में शुरू होने के लिए पूरी तरह से तैयार है.
शकुंतला देवी सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स प्रोडक्शंस और विक्रम मल्होत्रा द्वारा निर्मित है. यह फिल्म 2020 की गर्मियों में रिलीज़ होगी.