रोमांच के प्रति जुनूनी अमित साध

रोमांच के प्रति जुनूनी अमित साध
मुंबई, इसमें कोई शक नहीं है कि बॉलीवुड अभिनेता अमित साध पूरी तरह से रोमांच-प्रेमी है | टेलेंटेड एक्टर होने के अलावा वह एक उत्साही मोटरसाइकिल चलाने के शौकीन भी है| अमित मोटो जीपी के भी काफी बड़े प्रशंसक है. हालिया इटली के बोलोग्ना की यात्रा के दौरान उन्होंने प्रतिष्ठित बाइक कंपनी डुकाटी की फैक्टरी का दौरा किया| जहां उन्होंने यह देखा कि किस तरह फेमस बाइक्स बनाई जाती है| इटली के फूटा पास पर उन्होंने इंजीनियरिंग के इन शानदार चमत्कारों मे से एक का मज़ा लिया | फूटा पास इटली के बोलोग्ना से फ्लोरेंस तक फैली सड़क है, एक ऐसी राइड जो हर किसी बाइकर का सपना होती है| मोटरसाइकिल के प्रति उत्साही अमित को इस महीने की शुरुआत में मलेशिया में आयोजित हुए सिपांग मोटो जीपी में मोटो जीपी लीजेंड एंड्रिया डोविज़ियोसो से मिलने का मौका मिला। डोविज़ियोसो वर्तमान में मोटो जीपी 2019 के दूसरे स्थान पर है। इस खेल(बाइक राइडिंग) के प्रति अपनी गहरी लगन दिखाते हुए, अमित कैलिफोर्निया के राइडिंग स्कूल भी गए जहां उन्होंने लेवल 3 को आसानी से क्लियर कर लिया और अब अपनी अगली इटली यात्रा के दौरान वह लेवल 4 को क्लियर करने की उम्मीद कर रहे हैं। वह कुछ DRE (Ducati राइडिंग एक्सपीरियंस) लेने की उम्मीद भी कर रहे है और ट्रैक पर अधिक समय बिता रहे है ताकि वह भारत में आयोजित होने वाली एकमात्र JK टायर चैम्पियनशिप में प्रतिस्पर्धा कर सके। मोटरसाइकिल के प्रति अपने जुनून पर ध्यान देनें के अलावा, अमित अपने काम के लिए भी समय निकाल रहे हैं। उनके आने वाले रोचक प्रोजेक्ट के बारे में बात करें तो वह 'ब्रीद 2', 'अव्रोध' और 'शकुंतला देवी' में दिखाई देंगे।