जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में आर. डी. कॉलेज का रहा दबदबा
मेजबान रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मण्डला दोनों वर्गों में विजेता
Syed Javed Ali
मंडला - रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मण्डला में आयोजित जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुरूष वर्ग में पहला सेमीफाईनल मैच मण्डला एवं बिछिया के मध्य खेला गया, जिसमें मण्डला 14 अंको से विजयी रही। दूसरा सेमीफाईनल मैच डिण्डौरी बनाम बम्हनी के मध्य खेला गया, जिसमें डिण्डौरी 12 अंको से विजयी रही। महिला वर्ग में पहला सेमीफाईनल मैच कन्या महाविद्यालय मण्डला बनाम बम्हनी महाविद्यालय के मध्य खेला गया, जिसमें बम्हनी महाविद्यालय 08 अंको से विजयी रही। दूसरा सेमीफाईनल मैच मण्डला एवं बिछिया के मध्य खेला गया, जिसमें मण्डला दल 14 अंको से विजयी होकर फाईनल में अपनी जगह पक्की की। प्रतियोगिता के आयोजक सचिव प्रदीप कछवाहा ने जानकारी दी कि फाईनल मैच पुरूष वर्ग में मण्डला एवं डिण्डौरी के बीच खेला गया, जिसमें मण्डला एक पारी 08 अंको से विजयीश्री हासिल की। वहीं महिला वर्ग में मण्डला एवं बम्हनी के बीच मैच खेला गया, जिसमें मण्डला दल 14 अंको के साथ विजेता ट्राॅफी मंे कब्जा किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ.राजेष चैरसिया, प्राध्यापक डाॅ.व्ही.के.चैरसिया, डाॅ.टी.पी.मिश्रा ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरुस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किये। प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरुस्कार योगांषू गोठरिया (मण्डला) एवं साधना मरकाम (मण्डला) को प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका आकाश खत्री, अक्षय धनगर, वैभव मोंगरे के द्वारा किया गया। इस दौरान डाॅ.एम.आर.सिहारे, डाॅ.एम.एच.मार्टिन, डाॅ.बी.एल.झारिया, डाॅ.पी.एल.झारिया, डाॅ.सीमा शर्मा, डाॅ.रमा गुप्ता, श्रीमती बिनिया वेनेट, डाॅ.आर.के.गोंठिया, डाॅ.डी.के.दुबे, डाॅ.विवेक जायसवाल, जी.एल.प्रजापति, मुकेश प्रजापति, इंद्रपाल सिंह, रावेंद्र साकेत, जयंत कछवाहा मौजूद थे।