राज्यसभा चुनाव: मुश्किल में बरैया, दिग्विजय और सिंधिया की जीत तय, सुमेर मार सकते हैं बाजी

राज्यसभा चुनाव: मुश्किल में बरैया, दिग्विजय और सिंधिया की जीत तय, सुमेर मार सकते हैं बाजी
भोपाल, राज्यसभा चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। राज्यसभा की तीन सीटों के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही दो-दो उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह को अपना पहला उम्मीदवार बनाया है, इसलिए उनकी जीत लगभग तय है, जबकि दूसरे प्रत्याशी फूलसिंह बरैया की जीत मुश्किल में है। उधर, भाजपा में कांग्रेस छोड़कर पार्टी में आने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया पहले उम्मीदवार हैं, जबकि सुमेर सिंह सोलंकी दूसरे नंबर पर हैं। विधानसभा के नए समीकरणों से दोनों की जीत तय है। आज होगी अस्पताल से छुट्टी बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया कोरोना वायरस से मुक्त हो गए हैं। उनकी आज अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। दोनों को सोमवार को कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया था। सूत्रों के अनुसार ज्योतिरादित्य सिंधिया आज हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो जाएंगे। इससे पहले बुधवार शाम दोनों की हालत में सुधार की खबरें आई थीं।