राहत मिशन मंडला की तैयारियां जोरों पर
कलेक्टर लगातार ले रहे तैयारियों का जायजा
कैंप में सेवा देने 500 डाक्टरों की मिल चुकी है स्वीकृति
Syed Javed Ali
मंडला - मध्यप्रदेश शासन स्वास्थ्य विभाग रोटरी क्लब एवं जस्टिस तन्खा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राहत मेडिकल मिशन की तैयारियां चरम सीमा पर हैं।

शहर के तीनों अस्पतालों कटरा, योगीराज और जिला अस्पताल में इस मेगा शिविर के दौरान मरीजों की सर्जरी हेतु ऑपरेशन थियेटर की तैयारियां लगभग पूर्णता की ओर है। शुक्रवार को जबलपुर अस्पताल के संचालक डॉ राजेश धीरावाणी राहत मिशन के कॉर्डीनेटर बलदीप मैनी एवं पुनीत हांडा, जबलपुर से मंडला आकर, मंडला में लगने वाले कैंप लगाए जाने वाले राहत स्वास्थ्य शिविर की तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर जगदीश चंद जटिया के साथ कैंप के दौरान मंडला के जिला चिकित्सालय, योगीराज अस्पताल एवं कटरा अस्पताल का भ्रमण कर वहां पर किए जा रहे प्रबंधों की समीक्षा कर उचित मार्गदर्शन दिया। जिससे कैंप में आने वाले मरीजों को और बेहतर सुविधा मिल सके। अस्पताल में आपरेशन थियेटर का भी निरीक्षण कर जिला चिकित्सालय के आपरेशन थियेटर को देखकर प्रसन्नता जाहिर की। महात्मा गांधी मैदान जहां पर शिविर के दौरान पंजीयन केंद्र, ओपीडी, दवा वितरण के लिए लगाए गए पंडालों का निरीक्षण कर डॉ एवं मरीजों के बैठने की सुविधा हेतु उचित प्रबंध करने हेतु निर्देश दिए। ताकि भारी संख्या में आ रहे मरीज को कोई असुविधा न हो। जानकारी देते हुए बलदीप मैनी ने बताया कि इस शिविर में अब तक सेवाएं प्रदान करने के लिए करीब 500 डाक्टरों की स्वीकृति मिल चुकी है। इसी प्रकार भारी संख्या में विकासखंडों में शिविर लगाकर आपरेशन हेतु मरीजों का चयन किया जा चुका है। जिनके आपरेशन मंडला में संभव नहीं है तो राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तंखा द्वारा भोपाल, इंदौर, दिल्ली, जबलपुर एवं अन्य शहरों के प्रमुख अस्पतालों में उन मरीजों को पहुंचाकर उनका उचित इलाज एवं सर्जरी की जाएगी। जिन हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड नहीं बने हें उनके कार्ड बनाने हेतु शिविर में प्रबंध किया गया है। इसी तरह दिव्यांगों के लिए चलित न्यायालय को भी लगाया जा रहा है। ताकि दिव्यांग जनों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया जा सकेे। राहत कैंप चेयरमेन संजय तिवारी ने बताया कि इस दौरान जबलपुर से आए डॉक्टरर्स एवं रोटेरियनों के साथ निरंकारी भवन में लगाए गए ब्लड डोनेशन कैंप का भी अवलोकन किया गया। इस पर निरंकारी सदस्यों द्वारा शिविर हेतु खून की उपलब्धता हो सके। उनकी सराहना की गई। साथ ही तिवारी ने बताया कि शिविर में खून की आवश्यकता की पूर्ति के लिए शिविर के दौरान महात्मा गांधी खेल मैदान में लगाए पंडाल में रक्तदान शिविर लगातार चलता रहेगा। जिसमें रक्तदाता स्वयं पहुंचकर रक्तदान कर सकेंगे और रक्त की कमी नहीं पड़ने दी जाएगी। इस ब्लड डोनेशन कैंप में 110 यूनिट किया गया। मंडला में सुबह अरविंदों अस्पताल इंदौर के 70 चिकित्सक मंडला पहुंच चुके हैं। जो चिन्हित मरीजों का परीक्षण के साथ आपरेशन की तैयारियां भी करेंगे आज से ही ओपीडी में मरीजों का परीक्षण कर दिया गया है। रोटरी मंडला मेकल के सदस्यों के द्वारा 70 सदस्यीय टीम का स्वागत किया गया। निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ एसएस सिंह सहित स्वास्थ्य अमला सहित रोटरी क्लब मंडला मेकल के सदस्य उपस्थित रहे।