SBI ग्राहक अब चंद मिनटों में ट्रांसफर कर पाएंगे पैसे, शुरू हो चुकी हैं ये सुविधा

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)  अपने ग्राहकों की मुश्किलें आसान करने के लिए लगातार कदम उठा रहा है. इसी को ध्यान में रखते हुए बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए नेट बैंक‍िंग से बिना बेनेफ‍िश‍ियरी एड कर पैसे भेजने की सर्विस शुरू की है. एसबीआई के अनुसार जिस खाते में आप पैसे भेज रहे हैं. अगर वह एबसीआई में ही है, तो चंद मिनटों में आपके पैसे ट्रांसफर हो जाएंगे. हालांकि अगर खाता किसी और बैंक में है, तो आप आईएमपीएस और एनईएफटी के विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए जानें इसके बारे में....

एसबीआई ऑनलाइन बैंकिंग, एसबीआई ऑनलाइन बैंकिंग, एसबीआई म्यूचुअल फंड, एसबीआई ग्राहक सेवा केन्द्र, एसबीआई ग्राहक सेवा नंबर, एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र, एसबीआई बैंक अकाउंट, एसबीआई बैंक बैलेंस की जांच, एसबीआई बैंक एफडी ब्याज, एसबीआई 25 हजार रुपये

चंद सेकेंड में हो जाएगा काम-जब भी आप पैसे ट्रांसफर करते हैं तो सबसे पहले जिस शख्स को आपको पैसे भेजने हैं, उसे जोड़ना होगा. बेनेफ‍िश‍ियरी एड करने में जहां कुछ बैंक आधे घंटे तक का समय लेते हैं, तो कहीं पर ये काम जल्दी हो जाता है. लेक‍िन भारतीय स्टेट बैंक (SBI) आपको बिना बेनेफ‍िश‍ियरी जोड़े पैसे ट्रांसफर करने का मौका देता है. इसके लिए उसने 'क्व‍िक ट्रांसफर' की सुविधा शुरू की है.


कर पाएंगे इतने रुपये ट्रांसफर-एसबीआई ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर बताया कि इस सुविधा के जरिए ग्राहक रोजाना 25 हजार रुपये तक भेज सकते हैं. हर एक ट्रांसफर के दौरान आप 10 हजार रुपये तक भेज सकेंगे.(ये भी पढ़ें-SBI ग्राहकों को भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये 4 काम)


 नेट बैंक‍िंग डैशबोर्ड पर मिलेगी नई सुविधा-एसबीआई के मुताबिक यह सुविधा आपको आपके नेट बैंक‍िंग डैशबोर्ड पर मिलेगी. पहले इस सुविधा के जरिये आप हर द‍िन सिर्फ 10 हजार रुपये तक भेज सकते थे, लेक‍िन अब इसे बढ़ाकर 25 हजार रुपये तक प्रति द‍िन कर द‍िया गया है.

इस सुविधा की अध‍िक जानकारी के लिए आप एसबीआई की आध‍िकारिक वेबसाइट पर पहुंच सकते हैं. यहां आपको इस सुविधा के लिए चार्ज समेत अन्य जानकार‍ियां मिल जाएंगी.