
चेहरे की सच्चाई और झूठ को लेकर कई गाने-कविताएं लिखी जा चुकी हैं। जैसे- 'दिल को देखो, चेहरा न देखो, चेहरे ने लाखों को लूटा। दिल सच्चा और चेहरा झूठा'। मगर, यह चेहरा ही है, जिसे देखकर आप किसी भी व्यक्ति के बारे में काफी जानकारी हासिल की जा सकती है।
इसके लिए कुछ साधारण सी बातों पर ध्यान रखना होता है। हालांकि, यह आसान नहीं है, लेकिन आप अपने दोस्तों और परिजनों के चेहरे पर प्रैक्टिस करके फेस रीडिंग में महारत हासिल कर सकते हैं। चेहरा हमारे व्यक्तित्व और स्वभाव का प्रतिनिधित्व करता है।
मन के भीतर जो भाव चलते हैं वही चेहरे पर प्रतिबिंबित होते हैं। माना जाता हैं किसी इंसान को देखकर ही उसकी चारित्रिक विशेषताओं का आकलन किया जा सकता है। जानते हैं किस तरह के चेहरे वाले लोगों का स्वभाव कैसा होता है।
राउंड फेस
राउंड फेस के चेहरे वाले लोगों को वॉटर शेप भी कहा जाता है। ऐसे लोग बहुत संवेदनशील और देखभाल करने वाले होते हैं। वे लंबे समय तक रिश्तों को निभाने में यकीन करते हैं।
रेक्टेंगल फेस
रेक्टेंगल फेस वाले लोग काफी प्रभुत्व जमाने वाले और अति महत्वाकांक्षी होते हैं। वे चाहते हैं कि उनके जीवन में सबकुछ सही हो। वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और उनका आत्म नियंत्रण भी बहुत अच्छा होता है।
ओवल आकार चेहरा
अंडाकार चेहरे वाले की नाक मध्यम आकार की, ठोड़ी नुकीली और गाल की हड्डियां गोल होती हैं। ऐसे लोग अपने सिद्धांतों पर अडिग रहते हैं। ये लोग किसी भी चीज से डरते नहीं हैं। वे बहुत ही बुद्धिमान और डिप्लोमैटिक होते हैं। हालांकि, इन लोगों में शारीरिक शक्ति की कुछ कमी जरूर होती है।
ट्रांयगुलर फेस
इस प्रकार के लोग दुबले-पतले शरीर के होते हैं। वे बहुत ही रचनात्मक और नई चीजों की खोज करने वाले, जीवन में हमेशा कुछ नया करने की तलाश करने वाले और तुनक मिजाजी होते हैं।
ऑबलॉन्ग फेस
लंबे, पतले चेहरे को वाले इन लोगों को वुड शेप फेस भी कहा जाता है। इन लोगों का शरीर मस्क्युलर होता है, जिन्हें देखकर कह सकते हैं कि वे किसी न किसी खेल से जुड़े हैं। यानी उनकी बॉडी टाइप एथलेटिक हो सकती है। वे अधिक काम कर रहे हैं।
डायमंड फेस
हीरे के आकार वाले चेहरे वाले लोग अच्छे नेता बन सकते हैं। वे बहुत अच्छी तरह से जानते हैं कि नेतृत्व कैसे करना है। इनके बारे में आप कुछ भी पूर्वानुमान नहीं लगा सकते हैं। हालांकि, इनके संबंध सफल नहीं होते हैं। उन्हें जीवन में सफलता जरूर मिलती है, लेकिन उसे हासिल करने में इन्हें काफी समय लगता है।
स्क्वायर फेस
स्क्वायर फेस वाले लोग बहुत बुद्धिमान और विश्लेषणात्मक होते हैं। वे दिए गए कार्य को पूरा करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं। स्क्वायर आकृति लोग दूसरों पर हावी रहने की कोशिश करते हैं। चौकोर चेहरे वाले लोग धोखेबाज होते हैं। ऐसे लोग कभी भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।
माथा बहुत छोटा
ऐसा चिह्न दुर्भाग्य तथा धनहानि का सूचक है। ऐसे व्यक्ति प्राय: संकीर्ण विचारों के होते हैं, मन की गांठ नहीं खोलते।जबकि छोटे माथे वाले लोग ऐश्वर्य, धन तथा भोग वृत्ति के होते हैं। ऐसा व्यक्ति धर्म एवं शुभ कार्यों से वंचित होता है।
बड़े मस्तक वाला व्यक्ति दिव्य ज्ञान से युक्त व्यक्ति होता है। लोक कल्याणकारी होता है तथा परोपकार के लिए धन का संचय करता है। मध्य से अधिक उभरा मस्तक ईश्वर की दिव्य शक्ति को दर्शाता है। ऐसा व्यक्ति आदर्श जीवन व्यतीत करता है।