सिवनी बॉयज ने मण्डला ब्लू और निशान ए खालसा, पंजाब ने नागौद को दी मात

सिवनी बॉयज ने मण्डला ब्लू और निशान ए खालसा, पंजाब ने नागौद को दी मात

सिवनी बॉयज ने मण्डला ब्लू और निशान ए खालसा, पंजाब ने नागौद को दी मात

सिवनी बॉयज और निशान ए खालसा, पंजाब के बीच चौथा क्वार्टर फाइनल कल

seoni-boys-defeated-mandla-blue-and-nishan-a-khalsa-punjab-defeated-nagaud मण्डला - स्थानीय महात्मा गाँधी स्टेडियम में चल रहे सांसद कप टी - 20 अंतरराज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को दो मैच खेले गए। प्रथम मैच में  सिवनी बॉयज ने मण्डला ब्लू को एवं दूसरे मैच में निशान ए खालसा, पंजाब ने नागौद, सतना को हराकर क्वार्टर फाइनल में स्थान सुनिश्चित कर लिया है। खेले गए प्रथम मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मण्डला ब्लू के बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। उनकी ओर से कमल त्रिपाठी ने 28 बॉल में 35 रन बनाए। शेष कोई भी बल्लेबाज दहाई के अंक में भी नहीं पंहुच पाया। सत्रवें ओवर में पूरी टीम महज 71 रन ही बना कर पवेलियन लौट गई। सिवनी बॉयज की ओर से शुभम सिंह ठाकुर ने 16 रन देकर 4 विकेट झटके। सिवनी बॉयज ने बहुत ही आसानी से सातवें ओवर में ही सिर्फ एक विकेट खोकर 72 रनों के विजयी लक्ष्य को हासिल कर 9 विकेट से मैच जीत लिया। सिवनी बॉयज के खिलाडी अरशद ने एक रन देकर दो विकेट लिए, तो वही बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 10 बॉल में 22 रनो का योगदान दिया, उनके इस हरफनमौला प्रदर्शन के आधार पर उन्हें मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रविवार को खेले गए दूसरे मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी निशान ए खालसा, पंजाब ने उत्कृष्ट बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 209 रन बनाये। पंजाब की ओर से यश कदम ने 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 37 गेंदों पर 52 रन, यश राठौड़ ने 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 35 बॉल में नाबाद 67 रन, नचिकेत भूते ने 6 छक्के और 1 चौके की मदद से 24 बॉल में नाबाद 62 रन का योगदान दिया। 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नागौद के नियमित अंतराल में लगातार विकेट गिरते रहने से बल्लेबाजों के बीच कोई बड़ी पार्टनरशिप नहीं हो सकी। पूरी टीम महज 115 रन बनाकर उन्नीसवें ओवर में ही पॅवेलियन वापिस हो गयी। निशान ए खालसा, पंजाब ने नागौद, सतना को 94 शिकस्त देकर प्रतियोगिता में शानदार शुरुआत की। नागौद की ओर से विपिन ने सर्वाधिक 31 रन बनाएं। पंजाब की ओर से अनिकेत ने 16 रन देकर 5 विकेट और यश राठौड़ ने 23 रन देकर 2 विकेट लिए। पंजाब की ओर से हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी यश राठौड़ को मेन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मैच में आकाश बर्मन, मयंक अग्रवाल और रवि साहू ने एम्पायर की भूमिका का निर्वहन किया। सोमवार को प्रतियोगिता का चौथा क्वार्टर फाइनल मैच दोपहर 1 बजे सिवनी बॉयज और निशान ए खालसा, पंजाब के बीच खेला जायेगा। seoni-boys-defeated-mandla-blue-and-nishan-a-khalsa-punjab-defeated-nagaud ये रहे उपस्थित - प्रथम मैच के दौरान मंच में बतौर अतिथि CRPF कमांडेंट सुरेंद्र राम एवं द्वितीय में नगर के वरिष्ठ क्रिकेट खिलाडी उपस्थित उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने मैच शुरू होने के पूर्व खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराया। इनकी रही भूमिका - इस आयोजन को सफल बनाने में सांसद कप आयोजन समिति के प्रमुख वेद प्रकाश कुलस्ते, क्षितिज शुक्ला, आशीष झारिया, नितांत ठाकुर, जितेंद्र नंदा, ऋषभ सिन्हा, अंकित ज्योतिषी, शिवांशु तिवारी, हिमांशु सिरसाम, यशवंत मरावी, पीयूष कार्तिकेय, अनुराग बिट्टू चौरसिया, संतोष तिवारी की उल्लेखनीय भूमिका रही।