स्मृति ईरानी के करीबी सुरेंद्र सिंह को घर मे घुसकर गोलियों से भुना

स्मृति ईरानी के करीबी सुरेंद्र सिंह को घर मे घुसकर गोलियों से भुना
naveen mishra अमेठी। यूपी की अमेठी लोकसभा सीट पर स्मृति ईरानी के करीबी सुरेंद्र सिंह की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटनाक्रम बरौलिया गांव का है। सुरेंद्र सिंह ने चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी के खिलाफ प्रचार किया था। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या के पीछे राजनीतिक कारण है या कोई और। सुरेंद्र सिंह पूर्व प्रधान थे। चुनाव प्रचार के दौरान बरौलिया गांव तब चर्चा में आया था, जब भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने यहां लोगों को जूते बांट थे। इस पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने नाराजगी जताई थी। सुरेंद्र सिंह की हत्या को तब अंजाम दिया गया, जब वे स्मृति की जीत का जश्न मनाकर घर लौटे थे। बता दें, स्मृति ने इस बार राहुल गांधी को करीब 55 हजार वोट से हराकर कांग्रेस की यह परंपरागत सीट भी छिन ली है। लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस को बहुत बुरी हार मिली है। भाजपा यहां 303 सीटों पर विजयी रही, वहीं कांग्रेस का आंकड़ा 52 पर ही सिमट गया। बहरहाल, सुरेंद्र सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। परिवार ने अभी किसी पर शक नहीं जताया है।