कमल सिंह मरावी को जिताकर मण्डला जिले का विकास सुनिश्चित करेंगे - कमलनाथ

कमल सिंह मरावी को जिताकर मण्डला जिले का विकास सुनिश्चित करेंगे - कमलनाथ

कमल सिंह मरावी को जिताकर मण्डला जिले का विकास सुनिश्चित करेंगे - कमलनाथ

कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान और नरेंद्र मोदी पर जमकर बोला हमला

the-win-of-kamal-singh-maravi-will-ensure-the-development-of-mandla-district-kamalnath Syed Javed Ali मण्डला - म.प्र. के मुख्यमंत्री कमलनाथ के मण्डला नगर आगमन में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय सिंह परिहार के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल नगरपालिका चैपाटी के सामने मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा प्रत्याशी कमलसिंह मरावी एक अच्छे विकास परख सोच रखने वाले सामाजिक व्यक्ति मण्डला लोकसभा क्षेत्र की जनता जिताकर उन्हें दिल्ली भेजे। मैं मण्डला को गोद लेकर मण्डला लोकसभा क्षेत्र का विकास करूंगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 के चुनाव में अच्छे दिन आयेंगे के नारे लगाये जाते थे अच्छे दिन भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के आ गये। जिनके पास पहले टू-व्हीलर थी आज उनके पास चार-चार फोर-व्हीलर गाड़ीयां हैं। एक ने गंगा की सफाई करने का वादा किया था और दूसरे ने नर्मदा की सफाई करने का वादा किया था। गंगा तो साफ हुई ही नहीं बैंक साफ हो गये। the-win-of-kamal-singh-maravi-will-ensure-the-development-of-mandla-district-kamalnath कमलनाथ ने कहा कि इसी प्रकार प्रदेश में 15 साल शिवराज सिंह चैहान मुख्यमंत्री रहे उन्होंने नर्मदा किनारे पौधा रोपण में 600 करोड़ का घोटाला किया। मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने कहा कि 15 साल में म.प्र. में किसानों की आत्महत्या, बलात्कार और बेरोजगारी ने नं. 1 रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने अपने वचन के अनुसार किसानों के 2 लाख रूपये कर्ज माफ कर दिये हैं और अभी तक 22 लाख लोगों के कर्ज माफ हो गये हैं। आचारसंहिता के बाद बाकी किसानों के कर्ज माफ कर दिये जायेंगे। केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो गरीबों को 72 हजार रूपये सालान दिया जावेगा। लोकसभा प्रत्याशी कमल सिंह मरावी ने आमजनता से जीत के लिये आर्शीवाद मांगा है और वे जीत के आते हैं तो जनता की सेवा करेंगे और मण्डला लोकसभा क्षेत्र का विकास करेंगे। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव हर्षवर्धन सपकाल, लोकसभा प्रभारी श्रीमति नेहा सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय सिंह परिहार, बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा, निवास विधायक डाॅ. अशोक मर्सकोले, पूर्व विधायक संजीव उईके, पूर्व मंत्री देवेन्द्र तेकाम, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमति पूर्णिमा अमित शुक्ला, संतोष मिश्रा, शिवराज कछवाहा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपूत, ब्लाक अध्यक्ष अमित शुक्ला, नगर मण्डलम प्रभारी राजेश कछवाहा, किशोर कछवाहा, नगर मण्डलम अध्यक्ष प्रदीप खरबंदा, राकेश तिवारी, दिपेश बाजपेयी, जयेन्द्र चैधरी, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष शशि उस्ताद, महेन्द्र चंद्रौल, जगदीश कुर्राम, सज्जू भाईजान, रामविलास झारिया, संतोष मिश्रा, रागनी परते, अभिनव चैरसिया, अखिलेश सिंह ठाकुर सहित समस्त कांग्रेस जन उपस्थित रहे।