गाली गलौच करते कांग्रेसियों का वीडियो वायरल

गाली गलौच करते कांग्रेसियों का वीडियो वायरल

भाजपा नेताओ ने कांग्रेसियों पर की कार्यवाही की मांग

lakhan vyas दमोह। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर 2 दिन पूर्व घंटाघर पर हुए भाजपा के पुतला दहन प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा कांग्रेस को गाली दिए जाने का वीडियो वायरल होने और कांग्रेसियों की शिकायत के बाद कल कोतवाली ने मामला दर्ज हुआ था। आज भाजपा नेताओं ने एसपी ऑफिस पहुंचकर ऐसे ही गाली गलौज के एक और वीडियो को लेकर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग का ज्ञापन सौंपा है। Viral video of congressman बुधवार दोपहर एसपी आफिस पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के अनेक नेताओं पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने एसपी के नाम संबोधित एक ज्ञापन और एक सीडी सौंपी गई। जिसमें कल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा घंटाघर पर एकत्रित होकर प्रदर्शन करने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने और भाजपा को गाली गलौज किए जाने के मामले में कार्यवाही की मांग की गई है। नगर भाजपा अध्यक्ष ब्रज गर्ग के नेतृत्व में एसपी ऑफिस पहुंचे भाजपा नेता पदाधिकारियों में महिला मोर्चा युवा मोर्चा और जिला भाजपा के पदाधिकारी भी सम्मिलित रहे जिन्होंने नगर भाजपा के लेटर पैड पर संयुक्त रूप से या ज्ञापन सौंपा है जिसमें भाजपा को मां की गाली देने वाले कांग्रेसियों पर 24 घंटे के अंदर प्रकरण पंजीबद्ध किए जाने की मांग की गई है। घंटा घर पर गांधी प्रतिमा के समक्ष पुलिस प्रशासन की खिलाफ नारेबाजी और भाजपा को गाली देने का जो वीडियो वायरल हुआ है वह मंगलवार का उस समय का बताया जा रहा है जब शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा के खिलाफ ज्ञापन देने के लिए कांग्रेसी घंटाघर पर एकत्रित हुए थे। इसी ज्ञापन के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष सहित दर्जन भर से अधिक भाजपा इयों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। आज उसी तर्ज पर भाजपा नेता एसपी ऑफिस पहुंचे और वैसे ही सीडी ज्ञापन देकर गाली गलौज करने वालो पर प्रकरण पंजीबद्ध करने की मांग की। इस संदर्भ में भाजपा जिला अध्यक्ष देव नारायन श्रीवास्तव खुलकर आरोप लगाते यह कहने से नहीं चूके की उनके द्वारा की गई गाली गलौज क्रिया की प्रतिक्रिया थी।