नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये नोएडा, कोलकाता और मुंबई में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की तीन नए लैब्स का उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने कहा कि आज देश के करोड़ों नागरिक कोरोना वायरस के खिलाफ बहुत तेजी से लड़ रहे हैं. आज जिस हाइटेक लैब्स का उद्घाटन हुआ है. उससे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश को कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने में और ज्यादा फायदा मिलने वाला है.हमारे देश के टैलेंटेड वैज्ञानिक कोरोना वैक्सीन के लिए तेज़ी से काम कर रहे हैं। लेकिन जब तक कोई प्रभावी दवा या वैक्सीन नहीं बनती, तब तक मास्क, 2 गज़ की दूरी, हैंड सैनिटाइजेशन ही हमारा विकल्प है
पीएम मोदी ने आगे कहा कि दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और कोलकाता आर्थिक गतिविधि के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण हैं. यहां देश के लाखों युवा अपने सपनों को पूरा करने आते हैं. ऐसे में देश की मौजूदा टेस्ट कैपिसिटि में 10000 का इजाफा हो जाएगा. अभी शहरों में टेस्ट और ज्यादा तेजी से हो सकेगा. ये लैब्स सिर्फ कोरोना टेस्टिंग तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि भविष्य में एचआईवी, डेंगू सहित अन्य खतरनाक बीमारियों की जांच भी करेगा.कोरोना महामारी के दौरान हर कोई सिर्फ एक ही संकल्प के साथ जुटा है कि एक-एक भारतीय को बचाना है। इस संकल्प ने भारत को हैरतअंगेज परिणाम दिए हैं। विशेषकर PPE, मास्क और टेस्ट किट्स को लेकर भारत ने जो किया, वो एक बड़ी सक्सेस स्टोरी है
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आने वाले समय में कई सारे त्योहार आने वाले हैं. इस दौरान हमें काफी सावधान रहने की जरूरत है. इसके साथ ही गरीबों को अनाज मिलना भी सुनिश्चित करना जरूरी है. जब तक कोरोना का इलाज नहीं मिल जाता तब तक हमें सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का प्रयोग आदि के द्वारा ही कोरोना से बचना होगा.
लैब उद्घाटन के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन और स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के साथ-साथ तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री- यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी मौजूद थे.
जाहिर है हाल के दिनों में कोरोना टेस्टिंग बढ़ी है इस वजह से काफी ज्यादा केस सामने आ रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रविवार को मन की बात कार्यक्रम में कहा था कि कोरोना वायरस का खतरा टला नहीं है और अभी भी वह उतना ही घातक है जितना शुरुआत के दिनों में था.