सेवा और समर्पण कार्यक्रम को प्रभावी बनाने में कार्यकर्ता योगदान दें - हितानंद शर्मा

सेवा और समर्पण कार्यक्रम को प्रभावी बनाने में कार्यकर्ता योगदान दें - हितानंद शर्मा
प्रदेश सह संगठन महामंत्री ने जनजातीय मोर्चा एवं मण्डलों की ली बैठक
सेवा ओर समर्पण कार्यक्रम को लेकर जिले में भाजपा की बैठकें आयोजित
मण्डला - भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71 वें जन्मदिवस पर 17 सितंबर से 07 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण अभियान प्रभावी रूप से चलायेगी। भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सेवा और समर्पण भाव लेकर जायें तथा संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम को व्यापक और जमीनी स्तर पर आयोजित करेंगे। यह बात आज भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सहसंगठन मंत्री हितानंद शर्मा ने मण्डला जिले के मण्डला ग्रामीण मण्डल, नैनपुर ग्रामीण मण्डल, नैनपुर नगर मण्डल मे आयोजित सेवा और समर्पण कार्यक्रम की आयोजित बैठक में संबोधित करते हुए कही। उन्होने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता निरंतर सेवा और समर्पण और राष्ट्रीय विचारधारा के साथ समाज के अंदर कार्य कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत लगन समर्पण के कारण भारतीय जनता पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर तय कार्यक्रमों के प्रति हम अपनी सामूहिक जिम्मेदारी लेकर राष्ट्र एवं समाज हित के लिए कार्य करें जिसमें नमो टीकाकरण अभियान को जन-जन तक पहुंचायें। अपने-अपने बूथ में शत-प्रतिशत टीकाकरण हो इसकी चिंता भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता को करना होगा। कोरोना मुक्त भारत की कल्पना को पूरा करने में बूथ कार्यकर्ता अपनी भूमिका निभाये श्री शर्मा ने संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ सेवा और समर्पण कार्यक्रम के विभिन्न विषयों को लेकर मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किये। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्धिवेदी, जिला महामंत्री भगवती श्रीधर, मण्डल अध्यक्ष मण्डला ग्रामीण सूर्यकांत जंघेला, नैनपुर ग्रामीण प्रमोद श्रीवास, नैनपुर नगर राकेश रजक सहित मण्डलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा अनुसूचित जनजाती मोर्चे की बैठक संपन्न -
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह संगठन मंत्री हितानंद शर्मा भाजपा कार्यालय में अनुसूचित जनजाति मोर्चे की जिला बैठक में शामिल हुए इस अवसर पर जनजातीय मोर्चे के द्वारा आयोजित किये जा रहे आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की मोर्च की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष कलसिंह भावर ने 18 सितंबर राजाशंकर शाह, कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के विषय में तथा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष देश के गृहमंत्री अमित शाह के जबलपुर आगमन एवं अमर बलिदानी राजा शंकरशाह, कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में आगमन को लेकर मोर्चे द्वारा की जा रही तैयारी के विभिन्न विषयों से अवगत कराया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमति संपतिया उइके, जिलाध्यक्ष भीष्म द्धिवेदी, पूर्व विधायक डॉ शिवराज शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सरस्वती मरावी, पूर्व विधायक नथ्थन शाह सहित भाजपा अजजा मोर्चे के प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पूर्व जिला मंत्री श्रीमति उर्मिला राज ठाकुर को दी श्रद्वांजलि -
भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री पूर्व भाजपा जिला मंत्री एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमति उर्मिला राज ठाकुर का विगत दिनों असमय निधन हो गया था। प्रदेश सह-संगठन मंत्री श्री हितानंद शर्मा अपने नैनपुर प्रवास के दौरान दिवंगत श्रीमति उर्मिला राज ठाकुर के घर पहुंचकर उन्हें श्रदांजलि अर्पित कर उनके परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त किये इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भीष्म द्विवेदी सहित नैनपुर नगर के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।