अनियमित कर्मचारी नाखुश, 23 को करेंगे वर्चुअल रैली
रायपुर
छत्तीसगढ़ के अनियमित कर्मचारी नियमितीकरण संबंधी अपनी मांगों को लेकर वर्चुअल रैली आयोजित करने वाले हैं। 23 जुलाई को क्रांति दिवस के रूप में मनाने की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ ने पीसी करते हुए सोमवार को यह जानकारी दी।
प्रदेश अध्यक्ष गोपाल गिरी गोस्वामी ने बताया कि अनियमित कर्मचारी 23 जुलाई को क्रांति दिवस मनाएंगे तथा वर्चुअल रैली का आयोजन करेगी छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ द्वारा अपनी 5 सूत्रीय मांग को लेकर प्रदेश में इस तारीख को क्रांति दिवस मनाने का निर्णय लिया है, क्रांति दिवस के अवसर पर महासंघ वर्चुअल रैली का शुभारंभ किया जायेगा। महासंघ वर्चुअल रैली के माध्यम से 50,000 हजार अनियमित कर्मचारियों को सोशल मीडिया से जोड?े का लक्ष्य रखा है। वर्चुअल रैली में प्रतिदिन अनियमित कर्मचारियों के प्रांतीय, जिला एवं पीड़ित अनियमित कर्मचारियों द्वारा फेसबुक पर लाइव प्रसारण किया जायगा, जिसमें वे अपनी मांग एवं समस्याओं को सोशल मीडिया पर रखेंगे।
bhavtarini.com@gmail.com 
