अब पेप्सी और कोका कोला की खाली बोतल से पैसा कमा सकते हैं आप
महाराष्ट्र में पिछले सप्ताह हुए प्लास्टिक बैन के बाद कोका-कोला, पेप्सी और बिस्लेरी जैसी बड़ी ब्रांडेड कंपनियों ने महाराष्ट्र में बेची जाने वाली सभी प्लास्टिक की बोतलों पर एक बायबैक मूल्य प्रिंट करना शुरू कर दिया है। अब ग्राहक इन बोतलों को इस्तेमाल करने का बाद वापिस कर सकेंगे और उन्हें बोतलों पर लिखी राशि के अनुसार भुगतान कर दिया जाएगा।
एक बोतल की कीमत 15 रुपए तय
हालांकि सरकार ने कंपनियों को बायबैक वैल्यू को थोड़ा नरम रखने की इजाजत दी है, लेकिन ज्यादातर कंपनियों ने एक बोतल की कीमत 15 रुपए तक तय की है। हालांकि इंडस्ट्री के ही कुछ अधिकारियों का कहना है कि बायबैक सिस्टम फुलप्रूफ नहीं है और इससे और जटिलताएं पैदा हो सकती हैं।
bhavtarini.com@gmail.com 
