अर्जुन कपूर के साथ शादी की खबरों पर मलाइका अरोड़ा ने कही ये बात

नई दिल्ली
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशन को लेकर खबरें आती रहती हैं। दोनों अब अपने रिलेशन को लेकर ओपनली बात करते रहते हैं। दोनों की शादी को लेकर भी खबरें आती रहती हैं। अब हाल ही में मलाइका ने अर्जुन को लेकर एक इंटरव्यू में कुछ बातें शेयर की हैं। टाइम्स नाउ से बात करते हुए मलाइका ने कहा, अर्जुन के साथ शादी की अफवाहें महस अफवाह हैं। हम शादी नहीं कर रहे हैं, हम दोनों जैसे भी है बहुत खुश हैं।
मलाइका ने आगे कहा, मीडिया में हम दोनों की शादी को लेकर कई तरह की अफवाह चलती रहती है। लेकिन मैं कहना चाहती हूं कि इस तरफ की किसी भी अफवाह को हवा बिल्कुल न दें। मीडिया को लोगों को भ्रमित नहीं करना चाहिए।