आम जनता से सीधे संवाद कायम करने का माध्यम लोकवाणी

बेमेतरा
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी के प्रसारण पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जनपद पंचायत साजा के अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि प्रदेश की आम जनता से सीधे संवाद कायम करने के लिए लोकवाणी के प्रसारण की शुरूआत की गई है। इस कार्यक्रम के जरिए मुख्यमंत्री प्रदेश के दूर-दराज अंचल के लोगों से सीधे संवाद करते हैं। सरपंच मौहाभाठा श्रीमती साहेबीन बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने ठेठ सहज, सरल छत्तीसगढ़ी भाषा के जरिए अपनी बात लोगों के बीच रखी। रेडियोवार्ता लोकवाणी के जरिए वे सीधे आम जनता से बातचीत करते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता संतोष वर्मा ने कहा कि लोकवाणी प्रसारण के जरिए मुख्यमंत्री ने लोगों की बातों को सुना और उनके सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने कृषि एवं ग्रामीण अर्थ व्यवस्था के संबंध में सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यो की विस्तार से जानकारी दी। जनपद पंचायत बेमेतरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाराडेरा की सरपंच श्रीमती कुन्ती देवी साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश की जनता से संवाद कायम करने हेतु लोकवाणी एक बेहतर माध्यम की एक बेहतर शुरूआत की गई है। निःसंदेह यह स्वागत योग्य कदम है। नगरपंचायत अध्यक्ष थानखम्हरिया मनहरण सिन्हा ने गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में थानखम्हरिया के प्रमुख चौंक में चौपाल लगाकर लोकवाणी प्रसारण सुना इसके जरिए उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा आम जनता की बेहतरी के लिए किये गए योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी मिली। जिले के ग्राम पंचायतों एवं छात्रावासों में भी इसके श्रवण की व्यवस्था की गई थी।