एमी जैक्सन ने विडियो शेयर कर बताया, उनके पेट में पल रहा बच्चा लड़का है या लड़की

ऐक्ट्रेस एमी जैक्सन इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर नहीं बल्कि अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। उनकी इंस्टाग्राम तस्वीरें साफ बता रही हैं कि वह अपने इन पलों को भरपूर इंजॉय कर रही हैं। एमी ने एक लेटेस्ट विडियो शेयर किया है और बताया है कि उनके पेट में पल रहा बच्चा बेबी बॉय है।
We’re having a........ ✨???♂️ pic.twitter.com/DGSqvYKYZr
— Amy Jackson (@iamAmyJackson) 26 August 2019
एमी ने ट्विटर पर जेंडर रिवील पार्टी का एक विडियो शेयर किया है, जिसमें वह चीखकर कह रही हैं, 'इट्स अ बॉय' यानी होनेवाला यह बच्चा लड़का है। बता दें कि एमी की प्रेग्रेंसी का 35वां हफ्ता चल रहा है और सितम्बर फर्स्ट वीक में ही उनका ड्यू डेट भी है।
प्रेग्नेंसी के दौरान की कई तस्वीरें उन्होंने अपने फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें उनका बेबी बम्प नजर आ रहा है। इंग्लैंड में 31 मार्च के दिन मदर्स डे मनाया जाता है और इसी दिन एमी ने अपने फैन्स को यह खुशखबरी दी थी। बता दें कि एमी लगभग 4 सालों से जॉर्ज को डेट कर रही थीं और इसी साल की शुरुआत में उन्होंने सगाई की है। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों अगले साल इटली में शादी रचाएंगे।