एसपी-डीएसपी के तबादले

एसपी-डीएसपी के तबादले

भोपाल
राज्य सरकार ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षकों के तबादले आदेश जारी किए है। राजेश मिश्रा को सहायक पुतिलस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर बनाया गया है।

 ग्वालियर रेडियो पुलिस अधीक्षक सुनील दत्त छोकर का जबलपुर हुआ तबादला निरस्त करते हुए उन्हें यथावत ग्वालियर रखा गया है। वहीं जितेन्द्र कुमार पटेल को एसपी रेडियो जबलपुर से ग्वालियर किए गए तबादले को संशोधित करते हुए यथावत जबलपुर रखा गया है। उप पुलिस अधीक्षकों में एसडीओपी बंडा सागर आनंद कुमार यादव को उप पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू इंदौर, प्रवीण अष्ठाना को नगर पुलिस अधीक्षक लश्कर ग्वालियर से उप पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया है।