एस्ट्राजेनेका कोविड-19 वैक्सीन 76% प्रभावी, अमेरिका के नए परीक्षणों में आया सामने
नई दिल्ली
एस्ट्राजेनेका फार्मास्यूटिकल कंपनी ने अमेरिका में उसकी वैक्सीन को लेकर किए गए एक नए ट्रायल के आधार का हवाला देते हुए कहा है कि उसकी एस्ट्राजेनेका वैक्सीन कोरोना वायरस के प्रति 76% प्रभावी है। जबकि, एस्ट्राजेनेका के मुकाबले फाइजर/बाओटेक और मॉडेर्ना की वैक्सीन 95% तक प्रभावी हैं। इससे पहले एस्ट्राजेनेका वैक्सीन को कोविड-19 पर 79% प्रभावी बताने को लेकर अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने कंपनी को यह कहते हुए फटकार लगाई कि वह अपनी वैक्सीन को 79% प्रभावी बताने के लिए पुरानी जानकारी का प्रयोग कर रही है। जिसके बाद कंपनी को अपनी वैक्सीन की प्रभावशीलता को दोबारा जांचने के लिए मजबूर होना पड़ा था।
हालांकि, यूएस ट्रायल के इस डाटा का अभी स्वतंत्र शोधकर्ता या नियामक द्वारा आकलन किया जाना बाकी है। इस ट्रायल में संयुक्त राज्य अमेरिका, चिली पेरू के 190 संक्रमणों और 32,449 प्रतिभागियों को शामिल किया गया था। पहले का अंतरिम डेटा 17 फरवरी को 141 संक्रमणों पर आधारित था।
फाइजर/बायोटेक और मॉडेर्ना के मुकाबले कम प्रभावी होने के बावजूद ऐस्ट्राजेनेका वैक्सीन को कोरोना वायरस से लड़ने में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्योंकि अभी विश्वभर में वैक्सीन की आपूर्ति सीमित है साथ अन्य वैक्सीनों की तुलना में इसका परिवहन आसान और सस्ता है। फिलहाल इस वैक्सीन के इस्तेमाल को 70 देशों में आपात स्थित में इस्तेमाल करने की अनुमति मिल चुकी है।
bhavtarini.com@gmail.com 
