कमलनाथ सरकार ने फिर किया 4 IAS और प्रदेश सेवा के 7 अफसरों का तबादला
भोपाल
मध्य प्रदेश में आज फिर 4 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया गया. इसी के साथ राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अफसरों को भी इधर से उधर किया गया है. आज हुए तबादलों को मिलाकर कमलनाथ सरकार अब तक कुल 138 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर कर चुकी है.
मंत्रालय से जारी आदेश में इन अफसरों की नयी पोस्टिंग ये है
- हरिसिंह मीणा- सीईओ जिला पंचायत रीवा
- मयंक अग्रवाल- सीईओ ज़िला पंचायत, विदिशा
- सतीश कुमार एस- सीईओ, ज़िला पंचायत भोपाल
- लोकेश कुमार - सीईओ जिला पंचायत- हरदा
राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों का तबादला
- जे समीर लाकरा - सीईओ-मंडला
- दिनेश मौर्य - सीईओ-उमरिया
- दिलीप मंडावी- अपर कलेक्टर-गुना
- लखन सिंह टेकाम- अपर कलेक्टर,रायसेन
- रंजीत सिंह बालोदिया - अपर कलेक्टर, शिवपुरी
- प्रेम सिंह चौहान - अपर कलेक्टर, छतरपुर
- मीना मसराम - अपर कलेक्टर, मंडला
सोमवार को भी राज्य शासन ने 4 आईएएस अफसरों का तबादला किया था. शहडोल कमिश्नर जैन को हटाकर उन्हें नयी पोस्टिंग मंत्रालय में सचिव के पद पर दी गयी थी. उनकी जगह शोमित जैन को शहडोल कमिश्नर बनाकर भेजा गया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शिकायत पर उन्हें हटाया गया. आशीष वशिष्ठ को अपर संचालक, स्किल जबलपुर, पार्थ जैसवाल-एसडीओ-हरसूद और किरोड़ी मीना को एसडीओ-बीना बनाकर भेजा गया था.
bhavtarini.com@gmail.com

