कांग्रेस नेता झूठ बोलकर भ्रम फैला रहे : तोमर

 भोपाल 
कांग्रेस के अध्यक्ष और नेतागण झूठ बोलकर भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं, लेकिन जनता कांग्रेस को बेहतर जानती है और इसलिए कांग्रेस को लगातार चुनावों में हार का मुंह देखना पड़ रहा है। 2003, 2008 और 2013 के चुनावों की जीत में युवा मोर्चा की भूमिका थी। मुझे विश्वास है कि युवा मोर्चा की सक्रिय भागीदारी के कारण हम 2018 और 2019 के लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने यह बात कही। भाजपा युवा मोर्चा के युवा संकल्प अभियान को संबोधित करते हुए तोमर ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि देश और मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान जैसा करिश्माई नेतृत्व हमारे पास है। मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में जो काम हुए हैं, उन कामों पर बहस करने का सामथ्र्य कांग्रेस के पास नहीं है। कांग्रेस मुद्दा विहीन है। 2003 से लेकर आज तक सर्वहारा वर्ग के लिए शिवराज सिंह चौहान ने जो काम गरीब और किसान वर्ग के लिए किए हैं। समूचे देश में किसी सरकार ने नहीं किए। देश और प्रदेश सरकार के कामों के बल पर भारतीय जनता पार्टी को अनुकूलता है। दिग्विजय सिंह 10 साल सत्ता में रहे, उन्होंने क्या किया ? 2003 के पहले मध्यप्रदेश में कितना विकास हुआ वह जनता को बताए। हम बीते 14 वर्षों का हिसाब देने के लिए चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस के 60 वर्षों पर प्रदेश के 14 साल और केंद्र के 4 साल के विकास कार्य भारी रहेंगे। कांग्रेस के नेता बहस करने को तैयार नहीं हैं। 2003 के पहले मध्यप्रदेश सड़क, पानी, बिजली और युवाओं के लिए रोजगार विहीन बीमारू राज्य था।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में विकास गांव की चौपाल तक पहुंचा है। भाजपा ने अबकी बार-200 पार का संकल्प लिया है, उसे साकार करने की जिम्मेदारी युवा मोर्चा की है। भाजपा ने भ्रष्टाचार मुक्त और विकास युक्त शासन दिया है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार के कामों को युवा मोर्चा अभियान के जरिए पहुंचाने का काम करेगा। प्रत्येक बूथ को जीतने का काम युवा मोर्चा को करना है।
स्वागत भाषण युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नितिन दुबे ने दिया। इससे पूर्व प्रदेश कार्यालय से युवा मोर्चा की बाइक रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय के ज्ञान-विज्ञान भवन पहुंची। युवा सम्मेलन में पार्टी की प्रदेश मंत्री कृष्णा गौर ने युवाओं को विजय संकल्प दिलाया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष व विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह, निगम अध्ययक्ष सुरजीत सिंह चौहान उपस्थित थे। संचालन राहुल राजपूत एवं आभार मिलन भार्गव ने व्यथक्तग किया।लोग भी शामिल हुए।